नॉर्थ ईस्ट वासियों के लिए, समस्त भारत में होगा राशन मुहैया! एहम कदम उठाए हेल्पिंग हैंड संस्थान ने।

देशभर में लॉक डाउन के बाद नॉर्थ ईस्ट वासियों के लिए हेल्पिंग हैंड संस्था पुरजोर कोशिश कर दिल्ली एनसीआर में राशन व खाना मोहिया करवा रही है। जोकि आईपीएस रोबिन हिबू द्वारा चालित है। देशभर में फसे नॉर्थ-ईस्ट छात्र व मजदूर तबके के लोग जो लॉक डाउन की परिस्थिति में असहाय हैं, उन्हें राशन व खाना मुहैया कराया जा रहा है।



संस्था हेल्पिंग हैंड के कंट्रोल रूम दिल्ली से सारी सुविधाएं जरूरतमंदों को दी जा रही है। जमीनी स्तर पर कार्य कर रही इस संस्था ने समस्त दिल्ली व एनसीआर के साथ साथ अब बीड़ा उठाया है, समस्त देश में फसे असहाय व मजबूर नॉर्थ ईस्ट वासियों को खाना व राशन मोरिया कराया जाएगा।


आईपीएस रोबिन हिबू के कड़े प्रयासों के बाद हेल्पिंग हैंड संस्था के कंट्रोल रूम में सैकड़ों की तादाद में जरूरतमंद नॉर्थ ईस्ट वासियों के मैसेज आते हैं। जिसके बाद पहले 24 घंटे में आए लोगों की सूची जारी कर लोगों को राशन व खाना मुहैया कराया जाता है। हेल्पिंग हैंड के माध्यम से संपूर्ण देश के प्रत्येक राज्य और यूनियन टेरिटरी के अंतर्गत इस समय 32 आईपीएस और आईएएस अधिकारी हैं जो सरकार द्वारा राहत कोष के साथ-साथ हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा नॉर्थ-ईस्ट के लोगों की भी मदद कर रहे हैं।



कोरोना वायरस के चलते जो भी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है उसमें राहत कोष का कार्य हेल्पिंग हैंड बखूबी कर रहा है। जहां पर भी जागरूकता की कमी पाई जाती है। वहां लोगों को जागरूक किया जाता है। सरकार द्वारा राशन प्राप्त करने के लिए किसी तरह का कोई दस्तावेज आवश्यक नहीं है।


कई क्षेत्रों के अंदर जरूरतमंद लोगों को राहत प्राप्त नहीं हो पा रही है इसका कारण उनकी भाषा है। कई क्षेत्रों में यह पाया गया है कि भाषा समझने की परेशानी के चलते लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसमें खासतौर पर नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम से लोग हैं। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन क्षेत्रों के लोगों का वेतन भी समय पर इन्हें प्राप्त हो।



हेल्पिंग हैंड संस्था के कंट्रोल रूम में वह लोग जो छात्र हैं या फिर कम तनख्वाह पाने वाले व्यक्ति जो इस समय असहाय हैं। ऐसे लोग व्हाट्सएप के माध्यम से या फिर ई-मेल की सहायता से हेल्पिंग हैंड के सेक्रेटरी को या कंट्रोल रूम के इंचार्ज को सूचित कर सकते हैं और राशन प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पिंग हैंड के सेक्रेटरी का व्हाट्सएप नंबर 8011034569 और कंट्रोल रूम इंचार्ज नंबर 9958888555 और ईमेल आईडी helpinghands2016th@gmail.com है।


नॉर्थ ईस्ट छात्रों को डिटेल्स में अपना पता मोबाइल नंबर और एक आईडी प्रूफ भेजना होगा जिसके बाद राहत उन तक पहुंचेगी।


समस्त देश में हेल्पिंग हैंड कैसे कार्य कर रहा है:-


समस्त देश में हेल्पिंग हैंड राशन व खाना मुहैया कराने का कार्य कर रहा है। जिसमें जरूरतमंद लोगों के मैसेज द्वारा आए गए 24 घंटे के पहले मैसेज की सूची बनाई जाती है और सुबह 9:00 बजे हेल्पिंग हैंड की मदद कर रहे सभी आईपीएस आईएएस को भेज दी जाती है। जिसके बाद नॉर्थ ईस्ट के लोगों तक राशन पहुंचाया जाता है। राहत कोष में लगे हेल्पिंग हैंड के साथ सभी आईपीएस आईएएस अधिकारी यह भी सुनिश्चित करते हैं कि नॉर्थ-ईस्ट के लोगों तक राशन पहुंचा या नहीं।
आईपीएस रोबिन हिबू द्वारा आईपीएस आईएएस अधिकारियों से आग्रह कर उनको साथ में राहत कोष के इस कार्य में जोड़ा गया है। आईपीएस रॉबिन हिबू  कॉल व वीडियो कॉल द्वारा अधिकारियों से बात कर अलग-अलग राज्यों के अंदर नॉर्थ ईस्ट के लोगों की मदद के लिए वह तत्पर है।


राज्यों के अंदर हेल्पिंग हैंड के साथ नॉर्थ ईस्ट वासियों की मदद कर रहे अधिकारियों की सूची:


1 - UTTAR PRADESH 
* Aseem Arun       IPS 
* Anil Dhingra IAS


2 - TAMIL NADU 
  * Vinit Wankhade IPS.


3- MAHARAHTRA 
* Indira Mallo IAS
* Rahul Gupta 
IAS


4- KARNATAKA 
* Dr Ramachandra Rao IPS
* Jinendra Khagnavi IPS


5- TELENGANA
* Shivdar Reddy IPS 


6- PUNJAB 
* Dr Rajendra Dhoke IPS


7- RAJASTHAN 
* Kuldeep Ranka IAS
* T. Guite IAS


8- GOA 
* Hage Mamung
IAS


9-
 CHANDIGARH 
* Omvir Singh IPS
* Mandeep Brar IAS


10- SIKKIM 
* Ashwani Kumar 
IAS


11- JAMMU KASHMIR & LADAKH 
* Geelani Zaved IPS


12- ORISSA 
* Sushant Nath
IPS 


13- WEST BENGAL 


* Gyanwant Singh IPS 
* Atul Vishwanathan IPS


14 - UTTAR KHAND 
* Sri Anshuman IPS 
* Sri Arun Kumar  IPS 


15- MADHYA PRADESH 
* Raja Babu Singh IPS 


16- BIHAR 
* Robert Chongtu IAS


17- ANDHRA PRADESH 
* Soumya Mishra IPS


18-
 CHATISGARH 
* Manoj Pingua IAS


19- GUJARAT 
MAYUR CHAURA 
IPS 


20- HARYANA 
* Navdeep Virk IPS
* Akash Sharma CA


21- HIMACHAL PRADESH 
* Asif Zalal IPS 


22- PUDUCHERRY 
* SS Yadav IPS 


23 - ASSAM 
* Sanjay Lohia IAS 


24 - KERALA 
* Manoj Abraham IPS 


इन विकट परिस्थितियों में राज्य सरकार व केंद्र सरकारों के साथ राहत कोष का कार्य करने के बावजूद यह वह ऑफिसर्स है जो संस्था हेल्पिंग हैंड के साथ मिलकर लोगों की मदद को उतरे है।



केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 में राहत प्राप्ति के लिए कुछ नंबर जारी किए गए हैं जिस की सूची साझा की गई है। 


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...