इंसानियत हुई शर्मसार , हथनी के बाद अब गए हुई शिकार

बिलासपुर : 


 


केरल के बाद हिमाचल प्रदेश में मानवता हुई शर्मसार, हथिनी के बाद गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक।


 


केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी के विस्फोटक खाने से मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। समस्त देश मानव को जानवर से भी बदतर मान रहे हैं। इस पर सियासी लोग सियासत करते भी नजर आए। अभी यह मानव का अमानवीय चेहरा धुंधला भी नहीं हुआ था कि एक ऐसी ही वारदात सामने आई है।



हिमाचल प्रदेश में हैरान करने वाला एक और मामला सामने आया है। जहां पर मानवता को शर्मसार किया गया है। एक गर्भवती गाय को विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया। इससे गाय बुरी तरह जख्मी हो गई है।


 


मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का है। गाय के मालिक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को समझते हुए मामले की छानबीन की जा रही है। समाज को डर इस बात का भी है कि गाय के साथ इस घटना के बाद लोग इसको धर्म का रंग ना दे दें। 


Featured Post

यूथ कांग्रेस का शर्टलेस आंदोलन सराहनीय और ऐतिहासिक : इमरान प्रतापगढ़ी

उदयभानु की ज़मानत का मतलब लोकतांत्रिक प्रदर्शन आपका अधिकार  नई दिल्ली।  कांग्रेस राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापग...