दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन ने की हड़ताल... जिसके बाद ईडीएमसी ने मानी मांगे...

राजधानी दिल्ली
• दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन की हड़ताल।


• 23/09/2019 को एमसीडी डिप्टी कमिश्नर को दिया था नोटिस।


• मांगे पूरी ना होने पर एमसीडी सफाई कर्मचारी व दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन से जुड़े कार्यकर्ता हड़ताल पर चले गए।


• जिसके बाद एमसीडी ने मानी मांगे।



दिल्ली सफाई मजदूर यूनियन आज हड़ताल पर गई। जिसके चलते दिल्ली वासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था।
दिल्ली सफाई मजदूर यूनियन के संरक्षक श्री जयभगवान चारण और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजीत चंदेल के नेतृत्व में यह हड़ताल की गई है।



जिसके बाद यूनियन के समर्थक और कार्यकर्ता सभी भारी तादाद में इकट्ठा होकर एमसीडी का विरोध किया इस धरना प्रदर्शन में तकरीबन 1500 से 2000 लोग शामिल हुए, साथ ही भारी पुलिस बल देखने को मिला। 



दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन के संरक्षक चारण जी के नेतृत्व में बहुत शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन हुआ जिसके बाद एमसीडी एडिशनल कमिश्नर ने एमसीडी की तरफ से सारी मांगों को मान लिया। और जितनी भी मांगे सफाई कर्मचारियों के लिए की गई थी उन सभी को पूरा किया जाएगा।


 


Featured Post

अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक : सैयद अदनान अशरफ

  अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक, पीड़ितों पर ही एफआईआर भाजपा की बदला लेने की मानसिकता का सबूत : सैयद अदनान अशरफ नई दिल्...