पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान, युवक चोरी की मोटरसाइकिल छोड़कर भागा...

• उत्तर पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र भजनपुरा पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक नेचर व लुटेरे को गिरफ्तार किया।


• युवक के पास से एक देसी लोडेड कट्टा और जिंदा कारतूस, साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।


• युवक की पहचान राहुल उम्र 20 निवासी गांव घरी मंहदू  गांव दिल्ली के रूप में हुई है।



08/10/19 पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान गली नंबर 20 भजनपुरा दिल्ली के पास एक युवक मोटरसाइकिल के साथ आता दिखा।


जिसके बाद पुलिस को देख युवक ने मोटरसाइकिल छोड़कर भागना शुरू कर दिया यह माजरा देख पुलिस युवक के पीछे भागी तकरीबन 200 मीटर के बाद युवक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया जिसके बाद तलाशी करने पर युवक के पास से एक देसी कट्टा साथी जिंदा कारतूस बरामद किया। मोटरसाइकिल का पता करने पर वह चोरी की निकली, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इस चोर और लुटेरे को मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम देते पाया।



जिसके बाद पूछताछ पर यह कई और चोरी और लूट के मामलों में शामिल पाया गया, पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करी।


Featured Post

पुरानी लाजपत राय मार्केट में ‘अवैध निर्माण’ पर नाज़िया दानिश का बड़ा हमला

दिल्ली कांग्रेस नेत्री ने MCD-पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, बोलीं—मिलीभगत है तो जांच में सामने आए सच नई दिल्ली।  पुरानी लाजपत राय मार्केट मे...