यूथ कांग्रेस का शर्टलेस आंदोलन सराहनीय और ऐतिहासिक : इमरान प्रतापगढ़ी

उदयभानु की ज़मानत का मतलब लोकतांत्रिक प्रदर्शन आपका अधिकार 


नई दिल्ली। 


कांग्रेस राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने भारतीय युवक कांग्रेस के नेताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया और भारतीय युवक कांग्रेस के आंदोलन की सराहना की। 



सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह शर्टलेस आंदोलन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद दिलाता है और साथ ही साथ पुलिस को याद रखना चाहिए कि सरकारें तो आती-जाती रहती हैं लेकिन नागरिकों को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से नहीं रोकना चाहिए और यह हक हमारे देश का संविधान हमारे नागरिकों को देता है और जब जब देश की सरकार अपनी हठधर्मी और गलत नीतियों से हमारे अधिकारों का पतन करने पर उतारू हो तो सारे देश के नागरिकों को सरकार को जगाने के लिए और अपने हितों की रक्षा करने के लिए आंदोलन करना चाहिए और सभी से डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिखे हुए संविधान की रक्षा पर जोर दिया। 


इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने भाषण में कहा कि यदि सरकार “Shameless”, प्रशासन “Careless”, मीडिया “Pointless” और प्रधानमंत्री “Useless” हो जाए, तो यूथ कांग्रेस भी अपने विरोध को शर्टलेस होकर व्यक्त कर सकते हैं। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने यूथ कांग्रेस के नेताओं के इस विरोध को विरोध का बिल्कुल सही तरीका बताया और इस आंदोलन की गांधी जी के आंदोलन से तुलना की।

भारतीय युवक कांग्रेस के मुख्यालय में कांग्रेस के युवा नेताओं को संबोधित करते हुए प्रतापगढ़ी ने वर्तमान राजनीतिक हालात और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव (अमेरिका आदि) का उल्लेख भी किया और पूछा कि ऐसी क्या वजह है कि नरेंद्र मोदी जी ने अगर हमारा यूथ शर्टलेस होकर प्रदर्शन करता है तो उनके घरों में रात में पुलिस भेज कर दबिश क्यों दी जा रही है,ऐसा क्या किया है जो रातों को बेबुनियाद मुकदमा बनाकर झूठी धाराएं लगाकर रातों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी यूथ कांग्रेस से यही कहा है उन्होंने शर्टलेस होकर कोई अपराध नहीं किया है और अपने विरोध को व्यक्त किया है और सरकार और पुलिस को भी यह समझना चाहिए कि ज़ुल्म को सहना भी उतना बड़ा जुर्म है जितना बड़ा जुर्म करना। 


भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब की ज़मानत पर खुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हमें देश की न्यायपालिका में पूरा भरोसा विश्वास है और सरकार और पुलिस की मिलीभगत की तानाशाही का जवाब न्यायपालिका ने दे दिया है कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना अपने हितों की रक्षा करना हमारा अधिकार है और इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के लीगल विभाग और सभी वकीलों को इस बात के लिए मुबारकबाद दी कि उनकी बेहतर कोशिशों और पैरवी के आगे भाजपा सरकार की हार हुई और न्यायपालिका ने जमानत देकर राहत देने का काम किया

Featured Post

यूथ कांग्रेस का शर्टलेस आंदोलन सराहनीय और ऐतिहासिक : इमरान प्रतापगढ़ी

उदयभानु की ज़मानत का मतलब लोकतांत्रिक प्रदर्शन आपका अधिकार  नई दिल्ली।  कांग्रेस राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापग...