सीएए के विरोध में महिलाएं सड़कों पर, बीती रात पुलिस ने महिलाओं के साथ की थी बर्बरता।


सीएए के विरोध में महिलाएं सड़कों पर, बीती रात पुलिस ने महिलाओं के साथ की थी बर्बरता।



देशभर में सीएए कानून के विरोध में हजारों लाखो की तादात में लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि ये एक काला कानून है को उन्हें स्वीकार नहीं है।


साथ ही शासन प्रशासन की तरफ से कोई सीधा संवाद नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते जनता में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। आज के समय में विरोध प्रदर्शन में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। चाहे वह दिल्ली हो लखनऊ हो मुंबई हो बैंगलोर हो या अन्य कोई राज्य। 


प्रदर्शनकारियों के साथ प्रशासन की तरफ से बर्बरता देखने को मिली है व अन्य समुदाय व दलों व संगठनों के लोगों ने भी भड़काऊ भाषण व नारेबाजी कर स्थिति को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया है।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काफी बड़े स्तर पर प्रदर्शन देखने को मिला अब साथ ही कानपुर शहर में सीएए के विरोध में महिलाएं सड़कों पर आ उतरी हैं। कानपुर शहर के चमन गंज मोहम्मद अली पार्क के बाहर महिलाओ का caa के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन जारी है।


महिलाओं का कहना है बीती रात पुलिस ने महिलाओं के साथ बर्बरता भी की जिसके कारण महिलाओं में आक्रोश भी है परंतु उनका कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से ही प्रदर्शन करेंगे और सरकार से संवाद की प्रतीक्षा करेंगी। जब तक सरकार के द्वारा संवाद नहीं किया जाता एवं कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण कहां से जारी रहेगा।


Featured Post

अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक : सैयद अदनान अशरफ

  अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक, पीड़ितों पर ही एफआईआर भाजपा की बदला लेने की मानसिकता का सबूत : सैयद अदनान अशरफ नई दिल्...