भारी ओलावृष्टि से वाहन मकान वह फसलें हुई क्षतिग्रस्त! किसान उदास।

कानपुर:-


 


कोरोनावायरस का प्रकोप देशभर में जारी है जिसके चलते लाखों लोग इससे संक्रमित हुए हैं और सैकड़ों लोगों ने अपनी जाने गवाही है। विश्व के कई देशों में इसका प्रकोप देखा गया है। इस सबके चलते भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में कानपुर नगर बिल्लौर में भारी ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ।



ओलावृष्टि से वाहन मकान एव फसलें हुई क्षतिग्रस्त, वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान।


बिल्लौर में आज जमकर वर्षा हुई जिसमें भारी मात्रा में ओले गिरे। ओलो का आकार इतना बड़ा था कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भारी क्षति पहुंची वह घरों को भी नुकसान हुआ साथ ही खेतों में खड़ी फसलों को भी हानि हुई।


 


भारी बारिश और बड़े ओलो को देखकर स्थानीय जनता में भय दिखाई दिया लोगों ने खुद को बचाने का प्रयास किया। जिसके बाद लोगों ने ओलो को जमा कर उसकी फोटो साझा की। क्षेत्र के किसान काफी दुखी नजर आया किसानों का यह कहना है की पहले ही लॉक डाउन और कोरोना से जनता का हाल बुरा है, और किसानों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि शहरों के अंदर लॉक डाउन के चलते सब्जियां ठीक से शहर नहीं पहुंच पा रही है। और अब इन ओलो की वजह से खेत नष्ट हो गए हैं।


Featured Post

कानपुर नगर निगम में आउटसोर्सिंग से निराश कर्मचारियों का बवाल।

 कानपुर  यूं तो सरकारी संस्थानों में आउटसोर्सिंग का चलन समय के साथ बढ़ता जा रहा है इससे सरकारी नौकरियों का अभाव हो रहा है तो वहीं कर्मचारियो...