लॉक डाउन 3.0! पी.एम मोदी ने मीटिंग में की लॉकडाउन के आगे की रणनीति पर चर्चा

*Lockdown 3.0! PM Modi ने हाईलेवल मीटिंग में की लॉकडाउन के आगे की रणनीति पर चर्चा, ऐलान जल्द संभव*


01/05/2020  मो रिजवान 



*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को भारत में कोरोनोवायरस मामलों की संख्या बढ़कर 35,043 हो गई है।*



Lockdown 3.0 का होना कोई आश्चर्य नहीं होगा। दरअसल, Lockdown 2.0 के आगे की स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत, रेलमंत्री पियूष गोयल सहित सेक्रेट्री लेवल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। इसमें तीन मई को Lockdown 2.0 खत्म होने के बाद क्या करें क्या न करें, इसे लेकर चर्चा की गई है। माना जा रहा है कि तीन मई के बाद लॉक डाउन को बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी फिर से ऐलान कर सकते हैं, क्योंकि कई राज्यों में स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को भारत में कोरोनोवायरस मामलों की संख्या बढ़कर 35,043 हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम अपडेट के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,993 मामले दर्ज किए गए। केंद्र ने गुरुवार को दावा किया था कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में "काफी आगे निकल गया है"। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 25% तक पहुंच गई है, जबकि मौतों की दर केवल 3.2 फीसदी है।


इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई (रविवार) को लॉकडाउन 2.0 समाप्त होने से पहले देश के प्रमुख विभागों के मंत्रियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया। माना जा रहा है कि वह रविवार के पहले राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। इस बीच, गुरुग्राम जिला प्रशासन ने 1 मई को सुबह 10 बजे से गुरुग्राम-दिल्ली सीमा को सील करने की अधिसूचना जारी कर दी है। केवल आवश्यक सेवा शुल्क और सरकार द्वारा जारी किए गए कर्फ्यू वाले वाहनों को सीमा पार करने की अनुमति दी जाएगी।


बताते चलें कि इससे पहले पीएम मोदी ने देश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर विभिन्न राज्यों में कोरोना की स्थिति, इलाज की व्यवस्था, राहत कार्यों का जायजा लिया था। तब अधिकांश राज्यों ने लॉक डाउन बढ़ाने की बात की थी।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...