कोरोनावायरस की गंभीरता को देख, प्रशासन शहर को करा रहा है सेनीटाइज।

कानपुर:-


विश्व भर में कई देश कोरोनावायरस की चपेट में है। भारत के अंदर भी कोरोनावायरस अपने पैर पसार रहा है। जिसके चलते भारत देख के हर राज्य में लॉकडाउन जारी है। शासन प्रशासन जनता से अपील कर रहे हैं कि वह लॉक डाउन का पालन करे और इस महामारी से निपटने में साथ दें।



देश के कई राज्यो में शासन प्रशासन कोरोनावायरस से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठा रहा है। जो अब ज़मीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के शीशा मऊ बाज़ार में देखने को मिला है। जहां प्रशासन बाजारों और क्षेत्रों में सैनिटाइजर की गाड़ियों द्वारा शहर भर को सेनीटाइज किया जा रहा है।



क्षेत्रों के अंदर लॉक डाउन के चलते लोगों की इधर उधर आने जाने की गतिविधि को नहीं देखा जा रहा है। क्षेत्र की दुकानें और बाजार भी बंद पाए जा रहे हैं। जिसके चलते कानपुर नगर निगम द्वारा समस्त शहर के अंदर नगर निगम क्षेत्रों के अंदर घर दुकानों को भी सैनिटाइज कर रहा है जिसके चलते लोगों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाया जा सके।


शहर में यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज वाली दुकानें ही खोलें जिससे क्षेत्रों के अंदर लोगों की आने जाने की गतिविधियों को नियंत्रण किया जा सके। शहर में शासन प्रशासन कोरोना वायरस के चलते काफी मुस्तैद नजर आ रहा है।


Featured Post

एडीएम बनकर करता था ठगी, 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा; दिल्ली पुलिस ने दबोचा शातिर जालसाज

दिल्ली (Neeraj awasthi) दिल्ली पुलिस की केंद्रीय जिला पुलिस ने खुद को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) बताकर सरकारी नौकरी और प्लॉट दिलाने के...