प्रेमिका को दोस्त ने किया परेशान, प्रेमी ने दोस्त को की मारने की कोशिश।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली:-


 


• प्रेमिका को दोस्त ने किया परेशान तो प्रेमी ने दोस्त को की मारने की कोशिश।


• पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।


• दो युवक 4 मोबाइल ₹15000 व एक गाड़ी पुलिस ने अपनी हिरासत में ली।



26/5/2020 सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात युवक लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके गले पर रगड़ का निशान और पानी में डुबाया गया है।‌


थाना मयूर विहार के स्टाफ द्वारा अस्पताल में अज्ञात युवक को भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस स्टाफ न्यू अशोक नगर दिल्ली की सब इंस्पेक्टर रेखा द्वारा दी गई जानकारी मैं यह बताया गया कि युवक नदी के पास पड़ा हुआ मिला जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया।


 


जानकारी देते हुए एस.आई रेखा ने बताया कि वह और एएसआई के पी सिंह एक केस की छानबीन करने जा रहे थे। तभी 4:00 बजे के आसपास यमुना पुल डीएनडी पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक कार से दो लोगों ने यमुना में कुछ फेंका जिसके बाद उस गाड़ी का पीछा किया पर गाड़ी को नहीं पकड़ा जा सका। जिसके बाद पुलिस यमुना पर पहुंची तो पाया कि एक अज्ञात युवक जिस को नदी में फेंका गया था युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। 


गाड़ी का नंबर पुलिसकर्मी ने लिख लिया था जिसके बाद गाड़ी के नंबर द्वारा गाड़ी के मालिक का पता लगाया गया। गाड़ी हरियाणा के कैथल जिले की है। जिसके बाद गाड़ी मालिक की जानकारी पुलिस हरियाणा कैथल पहुंची और पुलिस ने प्राप्त कर मालिक से पूछताछ शुरू की।


 


गाड़ी श्रीमती रीना पत्नी सुशील के नाम पर रजिस्टर्ड है। ट्रांसपोर्ट कार्यालय से गाड़ी मालिक का मोबाइल नंबर भी पुलिस को प्राप्त हुआ जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सपोर्ट से नंबर की लोकेशन प्राप्त की जो दिल्ली मयूर विहार की बताई गई। जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली मयूर विहार से दो लोगों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ करी।


पूछताछ के दौरान सुमित कंसल ने अपना जुर्म कबूल करा और यह जानकारी पुलिस को दी कि बारहवीं कक्षा के बाद वह दिल्ली मयूर विहार आ गया था और उसने ज्वेलरी की दुकान खोली और उसकी एक प्रेमिका भी थी। और उसी का एक दोस्त गोविंद पांडे जो उसकी प्रेमिका को परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। अपने दोस्त गोविंद पांडे से बदला लेने के लिए सुमित कंसार ने अपने एक रिश्तेदार मोहित के साथ मिलकर गोविंद पांडे को मारने का षड्यंत्र बनाया और मोहित को जिस काम के लिए ₹15000 भी सुमित द्वारा दिए गए।


 


 26 मई 2020 दोनों आरोपी गोविंद पांडे के साथ यमुना पुल पर पहुंचे जिसके बाद पीड़ित का गला दबाकर वह बेहोशी की हालत में हो गया आरोपियों को यह प्रतीत हुआ कि वह मर गया है और उसे नदी में फेंक दिया। 


 पुलिस ने आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया और कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।


 


 


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...