आवारा पशुओं का कहर! गौ रक्षा दल और प्रशासन गायब?

आवारा पशुओं का कहर! गौ रक्षा दल और प्रशासन गायब?


दिल्ली


दिल्ली की सड़के आवारा पशुओं से भरी है और दिल्ली नगर निगम अपने काम में विफल दिखाई दे रहा है। दिल्ली की अलग अलग सड़को पर गाय का प्रकोप भी दिख रहा है जिससे सड़कों पर जाम और एक्सीडेंट की घटनाएं घटित होती नजर आ रही है।



दिल्ली के उत्तरपूर्वी जिले का नन्द नगरी क्षेत्र जो शाहदरा नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के अंतर गत आता है। नन्द नगरी के मेन रोड (ऑपोजिट जनता फ्लैट) पर कई गाय सड़को पर बैठी मिल जाएगी, जिससे कई लोगों का एक्सीडेंट भी हो चुका जिससे गाय और जनता दोनों को जान को खतरा है। 



आस पास मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गाय किसी की है जो सुबह रोड पर छोड़ देता है और शाम में ले जाता है। दरअसल क्षेत्र में अवैध डेरिया भी काफी है जिससे दूध निकलने के बाद गाय को सड़क पर छोड़ दिया जाता है। और यह स्थिति दिल्ली के कई क्षेत्रों की है खास कर नन्द नगरी और सुंदर नगरी से भारी मात्रा में यह सूचना प्राप्त हुई है।



वैसे तो अब दिल्ली नगर निगम बॉयो गैस के प्लांट लगवाने के प्लान में है जिसके लिए करोड़ों का बजट भी है गौशाला भी बननी है जिससे गोबर को कलेक्ट करवाया जा सके! पर गोबर को नगर निगम कैसी उठाएगा ये सवाल है क्योंकि अवैध डेरिया जो गाय छोड़ देती है उनका क्या होगा ये बड़ा सवाल है। बताने वालों ने यह भी बताया कि इसके लिए नगर निगम कर्मी घूस भी लेता है और कोई कारवाही नहीं करता।

नगर निगम के कार्य में ढिलाई भी इस लिए है क्योंकि नगर निगम के पास संसाधन प्रयाप्त नहीं है। और जनता इसकी चपेट में हैं।

Featured Post

यूथ कांग्रेस का शर्टलेस आंदोलन सराहनीय और ऐतिहासिक : इमरान प्रतापगढ़ी

उदयभानु की ज़मानत का मतलब लोकतांत्रिक प्रदर्शन आपका अधिकार  नई दिल्ली।  कांग्रेस राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापग...