गौतमपुरी में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा”, महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा के लिए बुलंद हुई आवाज — सत्या शर्मा*

 दिल्ली

दिनांक : 27 अप्रैल 2026


स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा के नेतृत्व में आज गौतमपुरी क्षेत्र में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पदयात्रा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर एक सशक्त जनआवाज़ के रूप में उभरी।



इस अवसर पर स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने कहा कि महिलाओं के हक और सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर कांग्रेस की नीतियों में निरंतर उदासीनता देखने को मिली है, जिसके विरोध में यह जनआक्रोश स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।


उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल विरोध का माध्यम नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति एक दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने एकजुट होकर स्पष्ट संदेश दिया कि अब उनके अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ने से सकारात्मक परिवर्तन और मजबूत होगा।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक संकल्प दोहराया गया।

Featured Post

गौतमपुरी में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा”, महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा के लिए बुलंद हुई आवाज — सत्या शर्मा*

 दिल्ली दिनांक : 27 अप्रैल 2026 स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा के नेतृत्व में आज गौतमपुरी क्षेत्र में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” क...