दिल्ली नगरनिगम महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा नामांकन दाखिल

 दिल्ली 


दिल्ली नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से श्री जरीफ निगम पार्षद वार्ड नंबर 234 द्वारा तथा उप महापौर पद के लिए श्री राजेश कुमार गुप्ता, निगम पार्षद वार्ड नंबर 39 द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन दाखिल करते समय इनके साथ श्री फरहाद सूरी पूर्व महापौर एवं प्रभारी दिल्ली नगर निगम, निगम पार्षद हाजी समीर, निगम पार्षद श्री मनदीप सिंह, निगम पार्षद नाजिया खातून, निगम पार्षद अरीबा खान मौजूद रहे। 



जबकि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम में बड़ी विपक्षी पार्टी होने के बावजूद भी महापौर एवं उप महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इससे जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी जोकि दिल्ली में अपने आपको आम जनता से जुड़ी हुई पार्टी के नाम पर जीतकर आई थी वह अपना वर्चस्व को चुकी है। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर पद के लिए अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारकर भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दी गई है।

Featured Post

वार्ड संख्या 4, अलीपुर का विस्तृत निरीक्षण

दिल्ली आज वार्ड संख्या 4, अलीपुर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में मेरे साथ स्थानीय निगम पार्षद एवं ग्रामीण समिति दिल्ली के चेयर...