शालीमार बाग में पीला पंजा एक्टिव! CM रेखा गुप्ता का घर घेरा।

दिल्ली


शालीमार बाग विधानसभा में कई परिवारों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिवारों का कहना है उन्हें शालीमार गांव में 40 से 50 वर्ष हो गए रहते हुए। 



उन संपत्तियों की पावर अटॉर्नी, रजिस्ट्री, पानी का बिल, बिजली का बिल, गैस कनेक्शन सभी कुछ है। इसके बाद भी 40 50 साल बाद अचानक सरकार उन्हें बेघर कर रही है।

मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया इस कृत से तकरीबन 4000 लोग प्रभावित होंगे। आपको बताएं यह तमाम लोग न्यायालय का रुख कर चुके हैं दिल्ली हाई कोर्ट से इन्हें झटका मिला है। 2 से 3 नोटिस सरकार द्वारा इन्हें दिए गए हैं और घरों को खाली करने के आदेश दिएगए हैं। 



न्यायालय से झटके के बाद रेखा गुप्ता से उम्मीद है लोगों का कहना है यह उन्हीं की विधानसभा है और वोट उन्होंने घरों पर आकर मांगे थे इसके चलते एक उम्मीद इनके अंदर कायम है। अब दिल्ली सरकार इसमें कितनी राहत दे पाएगी यह समय रहते पता चल पाएगा। 

Featured Post

वार्ड संख्या 4, अलीपुर का विस्तृत निरीक्षण

दिल्ली आज वार्ड संख्या 4, अलीपुर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में मेरे साथ स्थानीय निगम पार्षद एवं ग्रामीण समिति दिल्ली के चेयर...