गुरु तेग बहादुर अस्पताल आवासीय परिसर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

दिल्ली  


गुरु तेग बहादुर अस्पताल आवासीय परिसर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में केहर सिंह एवं उनकी पूरी टीम को अगले दो वर्षों के लिए निर्विरोध चुना गया।



नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में योगिता को उपाध्यक्ष, गया प्रसाद को महासचिव, चंद किरण को सचिव, भगत सिंह को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. चंदन कुमार पाल, जयवीर और शंभूनाथ को एक्जीक्यूटिव मेंबर के पद पर निर्विरोध चयनित किया गया।


अध्यक्ष पद पर निर्वाचित केहर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी टीम आवासीय परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता और रोजमर्रा की आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग और सहभागिता की अपील की।

यह चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी सदस्यों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Featured Post

पुरानी लाजपत राय मार्केट में ‘अवैध निर्माण’ पर नाज़िया दानिश का बड़ा हमला

दिल्ली कांग्रेस नेत्री ने MCD-पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, बोलीं—मिलीभगत है तो जांच में सामने आए सच नई दिल्ली।  पुरानी लाजपत राय मार्केट मे...