दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में युवक की मौत?

 दिल्ली


दिल्ली के नॉर्थवेस्ट जिला के जहांगीरपुरी थाने में युवक की मौत! युवक (अनीस) के परिवार का कहना है कि वह फलों का काम करता है और बीती रात अपने दोस्त के साथ मंडी जा रहा था उसके पास 2 लाख रुपए भी थे। 



देर रात पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और चौकी ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई ऐसा घर वाले।का आरोप है। पुलिस ने परिवार को अनीस की कोई जकड़ी नहीं दी, बाइक पर सवार अनीस के दोस्त ने पुलिस के चंगुल से फरार होकर अनीस के घरवालों को जानकारी दी कि अनीस को पुलिस ने पकड़ लिया है और हमारे साथ मार पिटाई भी करी गई है। 



नाइस की मां और पिता का कहना है कि वह सुबह पुलिस स्टेशन आए और अनीस के बारे में पूछा जिसपर थाने के कहा यह कोई अनीस नहीं है। 8:30 सुबह अनीस की मां थाने में पूछताछ कर रही थी और 9 बजे एसीपी का कॉल अनीस के पिता के पास आया कि अनीस पानी मांग रहा है। उसे अस्पताल ले गए है। परिवार का कहना है थाने से ही किसी ने कहा हॉस्पिटल की मोर्चरी में पता कर लो। 



जिसके बाद घरवाले अस्पताल जगजीवन राम परिवार गया पता करने पर जानकारी मिली कि अनीस की लाश लापता या unidentified लाशों में पड़ी है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस का कहना है तबियत खराब होने से अनीस की मौत हो गई है। मामला जांच के बाद ही सामने आ पाएगा कि आखिर अनीस ओर उसके दोस्त को पुलिस ने रात भर थाने में क्यों रखा ? अनीस के घर वालों के मुताबिक जो पैसा था वो कहा है? घर वालों को सूचित क्यों नहीं किया गया? अचानक तबियत क्यों खराब हुई? क्या पुलिस ने पानी नहीं दिया अनीस को? और ऐसे कई सवाल है। 

Featured Post

गुरु तेग बहादुर अस्पताल आवासीय परिसर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

दिल्ली   गुरु तेग बहादुर अस्पताल आवासीय परिसर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में केह...