दिल्ली की राजनीति में तेजी से उभरता नाम बनती जा रही हैं नाजिया दानिश।

दिल्ली

दिल्ली की राजनीति में तेजी से उभरता नाम बनती जा रही हैं नाजिया दानिश। अपने बेबाक अंदाज़, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने के कारण नादिया दानिश लगातार चर्चा में हैं।



हाल ही में उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने उनका समर्थन किया। नाज़िया दानिश ने कहा कि “राजनीति केवल बयानबाज़ी नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।”

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस तरह से नाज़िया दानिश ज़मीनी स्तर पर सक्रिय दिखाई दे रही हैं, उससे आने वाले समय में दिल्ली कांग्रेस को नई ऊर्जा मिल सकती है। खास बात यह है कि वे सोशल मीडिया से लेकर जनसभाओं तक अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में नाज़िया दानिश राजधानी में महिलाओं और युवाओं को जोड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू कर सकती हैं। उनके बढ़ते जनसंपर्क और सक्रियता को देखकर विपक्षी दलों में भी हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली की राजनीति में अब यह चर्चा आम हो चली है कि युवा चेहरों में नादिया दानिश का नाम तेजी से आगे बढ़ रहा है और वे कांग्रेस की मजबूत महिला आवाज़ बनकर उभर रही हैं।

Featured Post

जनकपुरी दुष्कर्म मामले AAP ने LG के घर का किया घेराव।

दिल्ली जनकपुरी दुष्कर्म मामले में न्याय की मांग को लेकर एलजी हाउस के बाहर धरना, एलजी से मिलने नहीं दिया गया राजधानी दिल्ली के जनकपुरी स्थित ...