दोस्त की गर्लफैंड को परेशान करने वाले युवक को किया अधमरा

दोस्त की गर्लफ्रेंड को करता था परेशान, दोस्तो ने किया युवक को आधमरा।



वारदात है दिल्ली के रोहिणी इलाके की, जहां दोस्त की गर्लफ्रेंड का पीछा करने वाले युवक को किया गया अधमरा। अक्सर लड़की का करता था पीछा और करता था परेशान।
दोस्त की यह बात सुनकर दोस्तों ने मनचले लड़के को सबक सिखाने के लिए उसको जमकर  पिटा और किया अधमरा।
रोहिणी डिस्टिक पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया जिनकी पहचान 1. जॉनी उम्र 23 निवासी न्यू लाल डोरा फनी रोड गांव रिठाला दिल्ली 2. काला उम्र 21 निवासी बुध विहार फेस वन दिल्ली के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों ने अंशु नाम के युवक की पिटाई की जिसकी उम्र 16 दिल्ली बुद्ध विहार का निवासी है।




17 मई 2019 को दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उसके एक दोस्त जिसका नाम बिट्टू है उसकी गर्लफ्रेंड का पीछा और परेशान किए जाने की वजह से अंशु को पीटा गया।
आरोपियों ने अंशु के गुप्त अंग पर चोट और पत्थर से सर पर प्रहार किया जिसके कारण वह अधमरा हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Featured Post

शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में 60 स्थलों पर होगा सौंदर्यीकरण।

शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में 60 स्थलों पर होगा सौंदर्यीकरण—रोहताश नगर के तिकोना पार्क से NFL ने दी अभियान को शुरुआत नई दिल्ली National Fertilizers ...