पुलिस ने स्नैचर की गैंग को पकड़ा

दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस ने एक गैंग को पकड़ा जो लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देती थी।



गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने फन सिटी मॉल के पास ट्रैप लगाया जिसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया, युवक की पहचान किशन के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद स्नैचर ने बताया कि किशन अपने दोस्त मिथुन के साथ मिलकर पूरे यमुना पार में लूट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता है।
साथ ही बताया कार्तिक नाम का एक दोस्त अपनी स्कूटी किराए पर देता है जिसके ऊपर सवार होकर यह वारदात को अंजाम देते हैं इसके बदले में कार्तिक को ₹2000 किराए के लिए जाते हैं।
लूट के बाद लूट के माल को अपने एक जानकर ईश्वर चंद्र और उसके दोस्त राहुल को बेचते हैं।
पुलिस ने किशन मिथुन के साथ साथ कार्तिक , ईश्वर चंद और राहुल को भी अपनी गिरफ्त में लिया।
चोरी के कई मोबाइल ईश्वर चंद ने खरीदें और उसे महंगे दामों पर बेच दिए।
ईश्वर चंद के घर से 12 चोरी के मोबाइल और दो स्कूटी बरामद हुई है पुलिस की पूछताछ जारी है।


Featured Post

_यमुनापार में पहली बार आयोजित ‘शूरवीर MMA चैंपियनशिप 2026’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिला नया मंच

नई दिल्ली | 29 मई 2026 यमुनापार एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पहली बार आयोजित शूरवीर MMA चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को राजकीय सह-शिक्...