लता मांगेश्कर की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती।

लता मांगेश्कर की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती


स्वर कोकिला लता मांगेश्कर इस वक़्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सोमवार को उन्हें सीने में इंफ़ेक्शन की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया.


इससे पहले लता मांगेश्कर की टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया था कि वो घर लौट आई हैं लेकिन अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया है कि उनकी हालात गंभीर बनी हुई है और वो अभी अस्पताल में हैं.


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ एक सूत्र ने बताया कि, ''उन्हें सोमवार तड़के दो बजे के क़रीब अस्पताल लाया गया. उनकी हालत गंभीर है और वो इस वक़्त आईसीयू में हैं. ''


Featured Post

कोसी-सीमांचल को मिलेगी विकास की नई रफ्तार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद पप्पू यादव

 दिल्ली  *एनएच-107, नए 6 लेन एक्सप्रेस-वे, आरओबी निर्माण और अधूरी परियोजनाओं को लेकर सौंपा विस्तृत ज्ञापन, कई महत्वपूर्ण मांगों पर मिली सकार...