शकरपुर के स्पा सेंटर पर ACP की रेड, 8 युवतियां और 7 युवक हिरासत में; देह व्यापार की आशंका की जांच

नीरज अवस्थी दिल्ली 


शकरपुर के स्पा सेंटर पर ACP की रेड, 8 युवतियां और 7 युवक हिरासत में; देह व्यापार की आशंका की जांच 



पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर पर शिकायत मिलने के बाद एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से 8 युवतियों और 7 युवकों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।


सूत्रों के अनुसार, स्पा सेंटर में कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वहां किसी संगठित अवैध गतिविधि का संचालन हो रहा था या नहीं।


इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि जांच में अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो क्या स्थानीय स्तर पर किसी की लापरवाही या मिलीभगत रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

Featured Post

दिल्ली नगर निगम की राजनीति में बड़ा उलटफेर! IVP का भाजपा में विलय तय, 15 पार्षद थाम सकते हैं भाजपा का दामन

नीरज अवस्थी   ब्रेकिंग दिल्ली नगर निगम की राजनीति में बड़ा उलटफेर! IVP का भाजपा में विलय तय, 15 पार्षद थाम सकते हैं भाजपा का दामन नई दिल्ली।...