कानपुर:- बीजेपी विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार


कानपुर:- शालू नाम की एक महिला ने बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। 



उत्तर प्रदेश में महिला के उत्पीड़न और शोषण की गाथाएं वैसे भी कम नहीं है कि हाल ही में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को बलात्कार के आरोप में जेल हुई है अभी यह बात ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि दोबारा बीजेपी विधायक पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगाया जा रहा है।


वीडियो में महिला जिस तरह से बता रही है की सब उसकी शिकायत को टालमटोल रहे हैं कोई भी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहा है। क्या यह डर है बीजेपी सरकार का क्योंकि जिसके ऊपर आरोप लगाया जा रहा है वह बीजेपी का विधायक है।


बिठूर के भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा पर शालू द्विवेदी ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए बिठूर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।


यह घटना का प्रार्थना पत्र कल दिया गया था पुलिस पूरे मामले को दबाए हुए हैं। भाजपा विधायक का मामला होने के कारण पुलिस मौन धारण किए हुए हैं, सूत्रों का कहना है शालू द्विवेदी के पति अखिलेश द्विवेदी को 2 साल पहले नमामि गंगे योजना में विधायक ने लगवाया था 14 लाख रुपए का गबन होने पर उसे हटा दिया गया।
 
दोनों परिवारों के बीच पूर्व में काफी घनिष्ठता रही है। मामला कुछ भी हो भाजपा विधायक पर शालू द्विवेदी ने शारीरिक शोषण का जो गंभीर आरोप लगाया है वह उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के नाम पर एक कलंक है।


आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है, विधायक का मामला होने के कारण पुलिस मामले में मौन साधे हुए हैं। थाना प्रभारी मामले को दबा कर बैठे हुए हैं, घटना की जानकारी आला अधिकारियों तक नहीं दी है।


जबकि योगी सरकार महिलाओं का पक्ष लेकर उनके उत्पीड़न पर कड़ा रुख अपना रही है वही बिठूर थाना प्रभारी मुख्यमंत्री के आदेशों को पलीता लगा रहे हैं, अब देखना यह होगा कि विधायक पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं, पीड़िता को और भी अन्य पीड़ा होता है।


पीड़िता का  बिठूर थाने से सभी इस मामले की जानकारी लेने पर ही, वास्तविक सत्यता क्या है पता चल पाएगा, क्योंकि मामला विधायक के सम्मान से जुड़ा हुआ है। 


कानपुर:नमामि गंगे परियोजना में शुरू हुआ भ्रष्टाचार। घाटों की सफाई  में हो रहा फर्जीवाड़ा। विशाल प्रोटेक्शन फोर्स पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप। भाजपा विधायक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने लगाए आरोप। पार्टी के एक नेता  भी घपले में शामिल। विरोध  पर विधायक पर लगवाए  महिला से आरोप। प्रेसवार्ता कर विधायक ने लगाए आरोप। विधायक की शिकायत पर भी कम्पनी को किया भुगतान।


विधायक अभिजीत का कहना है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जिसके कारण उनके ऊपर यह आरोप लगाए जा रहे हैं।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...