अनंतनाग में मुठभेड़, चार आतंकवादी ढेर

*अनंतनाग में मुठभेड़, चार आतंकवादी ढेर*




   *अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह *सुरक्षाबलों के घेराबंदी एवं *तलाश अभियान के दौरान शुरू *हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा *के *चार आतंकवादी मारे गए।*



*आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि* *अनंतनाग के वाटरीगाम में आतंकवादियों के छिपे होने की* *सूचना के आधार पर* *जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तड़के संयुक्त रूप से एक घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।*


*इस क्षेत्र से बाहर निकलने के सभी निकास मार्गों को बंद कर सुरक्षाबल के जवान घर-घर तलाशी ले रहे थे। सुरक्षाबलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।*


*सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है।*


Featured Post

शाहदरा स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 14,350 क्वाटर अवैध शराब और दो गाड़ियां जब्त

  शाहदरा दिल्ली,  24 जून 2026:  दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलि...