कोरोनावायरस से लड़ने के लिए, जवानों का मनोबल बढ़ाते स्पेशल कमिश्नर रॉबिन हिबू

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए, जवानों का मनोबल बढ़ाते स्पेशल कमिश्नर रॉबिन हिबू 



विश्व भर में कोरोना वायरस का प्रकोप, भारतवर्ष में भी कोरोना वायरस के मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। समस्त भारत को लॉक डाउन किया गया है। जिसके बाद केवल एसेंशियल सर्विस के लोगों को आने-जाने की अनुमति है।


इस तमाम लोग डाउन और कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश के डॉक्टर पुलिस बल वह सुरक्षा बल जनता की सेवा में लगे हैं। देश की पुलिस व सुरक्षा बल जनता से अपील कर रहे हैं कि वह लोग डाउन का पालन करें अपने-अपने घरों में ही रहे। बावजूद इसके कई जगहों पर लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करते नजर आए।



राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की अहम भूमिका सामने आई। दिल्ली के अंदर दिल्ली पुलिस ने हर तरह से जनता की सहायता करने का प्रयास किया और कर रही है। दिल्ली पुलिस जनता के लिए खाना मुहैया करवा रही है व अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रही है। कोरोनावायरस के चलते दिल्ली पुलिस हाई रिस्क पर लोगों की सेवा करती नजर आ रही है।


दिल्ली के आला अधिकारी भी दिल्ली की सड़कों पर दिल्ली की जनता से अपील करते नजर आए। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर रोबिन हिबू ने आज अपने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए जवानों को कई जानकारियां भी दी।


दिल्ली पुलिस स्पेशल कमिश्नर रॉबिन हिबू ने जवानों बताया कि इस अदृश्य कोरोनावायरस से कैसे लड़ा जा सकता है वह कैसे अपनी सुरक्षा व अन्य लोगों की रक्षा इस वायरस से की जा सकती है। स्पेशल कमिश्नर रॉबिन ही बुने जवानों को सैनिटाइजर किस तरह इस्तेमाल करें इसकी जानकारी दी। व कोरोनावायरस से बचाव के लिए अन्य जानकारियां भी दी जिसके बाद जवान काफी खुश नजर आए।


स्पेशल कमिश्नर रॉबिन ही बुने यह भी सुनिश्चित किया कि संपूर्ण दिल्ली के अंदर लॉक डाउन का पालन किया जाए। वाह जवानों को भी प्रेरित किया कि वह जनता से कैसे विनम्रता के साथ अपील करें कि दिल्ली की जनता लोग डाउन में पुलिस और सरकार का पूर्ण सहयोग करें।


स्पेशल कमिश्नर रॉबिन हिबू ने अपने जवानों की काफी सराहना की और जवानों को यह विश्वास दिलाया कि उनके मनोबल से ही आम जनता का मनोबल बढ़ता है जिसके चलते उन्हें अपनी हिम्मत और बढ़ानी है और जवानों की हौसला अफजाई की।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...