लखनऊ में कल से होगी और सख्ती, पुलिस कमिश्नर ने दिए आदेश

*आशू यादव की खास रिपोर्ट S.U.B. ब्यूरो चीफ कानपुर*
   
     
*लखनऊ में कल से होगी और सख्ती, पुलिस कमिश्नर ने दिए आदेश*
      
     *लाॅकडाउन‌ का मजाक बनाकर गलियों में दिन भर टहला करतें हैं युवक*



*लखनऊ/उत्तर प्रदेश:* । *लखनऊ की सड़कों पर पुलिस अब होगी कल से ज्यादा सख्त। पैदल चलने पर भी लखनऊ की सड़कों पर होगी मनाही। विशेष मेडिकल परिस्थितियों में ही *लखनऊ की सड़कों पर निकलने की मिलेगी अनुमति। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने दिए सख्त निर्देश। सामान लेकर पैदल जा रहे लोगों को भी रोका जाएगा। पलायन कर रहे लोगों को बैरियर पर रोककर भेजा *जाएगा शेल्टर होम। बताते चलें *कि लखनऊ में आज कोरोना का नया मरीज मिलने से लखनऊ में *कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 9 हो गई है।



*लखनऊ के कुछ क्षेत्रों खासकर* *पुराने लखनऊ के दरगाह,* *काजमैन, चौपटियां, एवं अकबरी गेट, चौक, बाजारखाला, मेंहदीगंज, भवानीगंज, टिकैतगंज, ऐशबाग, नक्खास, कश्मीरी मोहल्ला, राजाबाजार आदि मोहल्लों की अंदरूनी गलियों में लाॅकडाउन को लोगों ने मजाक बना रखा है।



 यहां दिन भर गलियों में लोगों का हुजूम टहला करता है, कहीं-कहीं पर दरोगा सिपाही के गली में निकलने पर थोड़ी देर के लिए लोग हट जाते हैं फिर मजमा लगा लेते हैं। सहादतगंज के बुनियाद‌बाग में तो शाम को युवक क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। बाजारखाला के भवानीगंज एवं मेंहदीगंज मोहल्ले में पुलिस के लगभग न के बराबर आने का फायदा उठाकर दिनभर लोग सड़क पर टहला करतें हैं।*


Featured Post

वर्दी पहनकर रौब गांठ रहा फर्जी दारोगा पकड़ा गया!

 कानपुर-  वर्दी पहनकर रौब गांठ रहा फर्जी दारोगा पकड़ा गया। अनवरगंज पुलिस ने फर्जी दारोगा संजय सिंह को किया गिरफ्तार। उन्नाव निवासी संजय सिंह ...