ताली-थाली नहीं बजट से खत्म होगा कोरोना! केजरीवाल सरकार ने जारी किया 7704 करोड़ का स्वास्थ्य बजट

ताली-थाली नहीं बजट से खत्म होगा कोरोना! केजरीवाल सरकार ने जारी किया 7704 करोड़ का स्वास्थ्य बजट


23/03/2020 m rizwan 




भले ही कोरोना के बढ़ते हुए असर को देखते हुए राजधानी दिल्ली को लॉकडाउन कर दिया गया है लेकिन दिल्ली सरकार ने इसी बीच बजट पेश कर दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पेश किए गए बजट में स्वास्थ के लिए 7704 करोड़ का बजट जारी किया गया है।


जो दिल्ली सरकार के कुल बजट का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। इसबार ये स्वास्थ बजट ज्यादा मायने रखता है क्योंकि कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने तमाम जरूरी उपायों का दावा किया है।


लॉकडाउन के दौरान अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए लोगों को सुरक्षित महसूस करवाने की जिम्मेदारी निभाने का वादा किया है। दरअसल कल रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह सोमवार से दिल्ली को लॉकडाउन कर रहे हैं लेकिन बजट पेश करना इसलिए जरूरी है कि 1 अप्रैल से कोई भी खर्च तभी कर पाएंगे जबकि नया बजट जारी किया गया होगा।


कोरोना वायरस की चपेट में राजधानी दिल्ली ही नहीं देश और दुनिया के तमाम बड़े हिस्से हैं। इस वायरस का असर इतना ज्यादा है कि इटली समेत कई देशों की स्वास्थ्य सेवाएं जवाब दे चुकी हैं।


ऐसी भयावह तस्वीर भारत की न बने, इसलिए इतनी सतर्कता रखी जा रही है। ख़बर लिखे जाने तक देश में कोरोना वायरस के 417 केस पोसिटिव पाए गए हैं, जिसमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...