कांग्रेस के महासचिव और सांसद ने किया भोजन वितरण

कानपुर:


देश के अंदर कोविड-19 महामारी के चलते संपूर्ण भारत में लॉक डाउन है जिसके बाद देश के गरीब तबके पर पहाड़ टूट गया है। लोगों का रोजगार खत्म हो गया है। जिसके चलते लोगों के पास खाने-पीने कभी सामान नहीं बचा है। 



जरूरतमंद लोगों के लिए देश में अलग-अलग जगहों पर सामाजिक और राजनैतिक लोगों ने सामने आकर मदद करना शुरू कर दिया है। वैसे तो प्रशासन भी जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है उनको खाना इत्यादि मुहैया करवाया जा रहा है। बावजूद इसके कई संस्थाएं व राजनेता भी हैं जो बढ़-चढ़कर लोगों की मदद करने में हिस्सा ले रहे हैं।



कई जगहों पर यह देखने को मिला है कि इस मुश्किल समय में लोगों ने अपनी राजनीति छोड़कर भी इंसान और इंसानियत को ऊपर रख लोगों की सेवा की है। ऐसी ही एक जन सेवा उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में की जा रही है। आज कानपुर शहर में श्री मति प्रियंका गाँधी रास्टीय महासचिव कांग्रेस सांसद राजा राम पाल द्वारा खाना वितरण किया गया। जिसमें उनके कार्यकर्ता नरेशचंद तिरपटी वकील,चम्पी ,भुटा सिंह ,चाँद खान पूरब अलपसंकेयात उतर प्रदेश मंत्री, निसार अहमद अन्य  कारकर्ता खाना जरूरतमंदों को देते दिखाई दिए। कानपुर नगर की अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों लोगों को खाना मुहैया कराया गया। (घुड़ियाना,खटकियाना ,नुनियारा )


हमारे संवाददाता नसीम खान ने खाना बांट रहे लोगों से बात की और जाना कि वह ऐसे मुश्किल भरे समय में क्या विचार रखते हैं। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। इस समय देश के अंदर एक आपदा आई हुई है जो सबसे पहले गरीबों को अपनी चपेट में ले रही है। इस समय सारे राजनीतिक दलों को सिर्फ और सिर्फ जनकल्याण में उतर जाना चाहिए। और निस्वार्थ होकर जनता के लिए काम करना चाहिए।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...