दिल्ली पुलिस ने बनाया पुलिसिंग का नया चेहरा, पुलिस ने मिलकर एक वृद्ध महिला का किया अंतिम संस्कार।

दिल्ली पुलिस ने बनाया पुलिसिंग का नया चेहरा। लॉक डाउन के दौरान कई जगहों पर यह देखने को मिला है की लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस ने बल और डंडों का भी प्रयोग किया है। 



वहीं दिल्ली पुलिस ने पुलिसिंग की नई तस्वीर बना डाली है। ‌ कई जगहों पर दिल्ली पुलिस के जवान ज़रूरत मंदो को खाना खिलाते नजर आए तो कहीं वृद्धों के लिए दवा लाते दिखाई दिए।



ऐसी ही एक घटना दिल्ली के दक्षिण पूर्व जिले की है। 18/05/2020 जहां पर एक 62 वर्षीय महिला बुजुर्ग की मृत्यु हो गई जो धर्मशाला रोड मीठापुर एक्सटेंशन लाखपत कॉलोनी दिल्ली में रहती थी। परिवार में मृतक के पति जिनकी उम्र 66 वर्ष है और एक 26 साल का पुत्र है। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 


यह परिवार मूल रूप से पंजाब से संबंध रखता है। जिनके सारे अन्य रिश्तेदार और संबंधी पंजाब में रहते हैं। और लॉक डाउन के चलते दिल्ली नहीं आ सके। परिस्थिति की जानकारी मृतक महिला के पति ने क्षेत्र के थाने में दी। जिसके बाद थाना जैतपुर के थाना प्रभारी द्वारा पुलिसकर्मी परिवार के पास भेजे गए। और मृतक को कंधा दिया व पूरे रीति-रिवाज से अंतिम क्रिया कर्म करवाया गया।


दिल्ली पुलिस ने मृतक के परिवार का हिस्सा बनकर मृतक की अंतिम क्रिया करवाई। वाह दिल्ली पुलिस ने परिवार का सहयोग किया। और इंसान और इंसानियत को लेकर एक मिसाल पेश की।


Featured Post

दिल्ली पुलिस का दिल क्यों सुकड़ गया?

दिल्ली (मोंटू राजा) पीड़ित से रंगदार द्वारा 25000 रंगदारी की मांग, न देने पर जान से मारने की धमकी! अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं।  य...