कानपुर नगर के पटकापुर में मिला कोरोना पेशेंट, पटकापुर रेड जोन में शामिल।

कानपुर:-


• उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कोरोनावायरस का कहर।


• कानपुर का पटकापुर रेड जोन में हुआ तब्दील।



देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा हर राज्य में इसकी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके चलते अब सरकार ने भी यही कहा है कि देशवासियों को कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। परंतु कई जगहों पर यह देखा गया है की जनता अभी भी कोरोना वायरस को लेकर या तो इतनी जागरूक नहीं है या फिर लापरवाही कर रही है।



उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते आज पटकापुर के अंदर एक कोरोना मरीज पाया गया जिसके बाद रामनारायण बाजार में हड़कंप मच गया। गोंदनी वाली गली को सील कर दिया गया। जिसके बाद कानपुर शहर में एक रेड जोन और बढ़ गया। और पटकापुर भी अब रेड जोन में शामिल है।


कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन की फुर्ती देखने को मिली मरीज को एंबुलेंस में ले जाने के बाद गली आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। जिससे अन्य लोगों को कोरोना वायरस फैलने का खतरा ना हो। ‌ साथी उस गली को भी सील किया गया जिस गली से करो ना वायरस का मरीज मिला था।


Featured Post

दोबारा फायरिंग कर युवक की हत्या की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस बरामद

  नई दिल्ली,  12 जुलाई।  उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में एक ही युवक पर दो बार फायरिंग कर हत्या की कोशिश करने के म...