मनोज तिवारी से छीनी गई कुर्सी, आदेश गुप्ता बनाए गए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष

*मनोज तिवारी से छीनी गई कुर्सी, आदेश गुप्ता बनाए गए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष*


 


02/06/2020 M RIZWAN 


 


कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई में बड़ा बदलाव किया गया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया गया है। नकी जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। इसके साथ छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष विष्णुदेव साय को नियुक्त किया।



बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में उतरी थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था तभी से मनोज तिवारी के अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर संशय की स्थिति थी। हालांकि भाजपा नेतृत्व ने तिवारी को मौके पर मौके दिए। मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा को कोई खास फायदा नहीं हुआ। पूर्वांचली वोट भी आम आदमी पार्टी के खाते में गए।


 


गुप्ता की नियुक्ति को लेकर बीजेपी नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी किया गया है। इसके मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी चीफ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


 


आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। गुप्ता पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं। अप्रैल 2018 में वह उत्तरी नगर निगम के मेयर बने थे।


 


हाल ही में मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वे दिल्ली में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे।


 


इससे पहले भी मनोज तिवारी पर लॉकडाउन तोड़ने के आरोप लगे थे। वह क्रिकेट मैच खेलने हरियाणा पहुंचे थे। वहां उन्होंने मैच के दौरान न तो मास्क लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया था।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...