डॉ राकेश वर्मा कार्डियोलॉजी के नए निदेशक किए गए नियुक्त। स्वर्णकार समाज ने किया भव्य स्वागत।

 कानपुर:- 

कॉर्डियोलॉजी के डॉ. राकेश वर्मा  L.P.S  इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के निदेशक (Director) नियुक्त हुए हैं। 



इस उपलक्ष में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा व प्रदेश महामंत्री पुष्पेंद्र जयसवाल व अन्य पदाधिकारियों ने और महिला पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत तिलक लगाकर किया और उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। 

इस मौके पर डॉक्टर साहब ने कहा कि जल्द ही हार्ट मॉनिटरिंग सेंटर बनाया जाएगा एवं एंबुलेंस की सुविधा की जाएगी साथ ही 16 मंजिल का हॉस्पिटल बनाने का प्रारूप है अन्य कई सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Featured Post

पुरानी लाजपत राय मार्केट में ‘अवैध निर्माण’ पर नाज़िया दानिश का बड़ा हमला

दिल्ली कांग्रेस नेत्री ने MCD-पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, बोलीं—मिलीभगत है तो जांच में सामने आए सच नई दिल्ली।  पुरानी लाजपत राय मार्केट मे...