उत्तर प्रदेश में भी आशा बहू परेशान! डीएम दफ्तर का घिराव

कानपुर 


देश के अलग-अलग हिस्सों में आशा बहू को प्रदर्शन करते देखा जाता है। कई बार अलग-अलग राज्यों से आशा बहू को दिल्ली आकर भी प्रदर्शन करना पड़ता है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर में आशा बहुओं को प्रदर्शन करते देखा गया जिसके चलते कानपुर डीएम दफ्तर का घेराव करा गया। 



अर्चना मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया हमारे मासिक वाउचर रोक दिए जाते हैं। समय पर भुक्तान नहीं होता। आयुष्मान का भुक्तान तो 4- 5 वर्षों से नहीं किया गया। आभा आईडी का टारगेट दिया जाता है पर जनता नहीं बनवाना चाहती तो जबरन नहीं बनवाया जा सकता। 



आशा वर्कर ने बताया कि भुक्तान को डीएम रोक देते हैं वो सीएमओ और सीएमओ डॉक्टर को बोल कर हमारा वाउचर रुकवा दिया जाता है। साथ ही अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। संगठन की महा मंत्री कविता ने कहा अगर हमारा भुक्तान नहीं किया गया तो विधान सभा का घेराव करेंगे साथ ही आशा बहुओं का मानदेय बढ़ाया जाए हर माह एक निर्धारित मानदेय दिया जाना चाहिए।


आशा वर्कर ने बताया कि डीएम ने उन्हें आश्वाशन दिया है कि सीएमओ के साथ बात कर जल्द आशा बहुओं की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। 







Featured Post

अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक : सैयद अदनान अशरफ

  अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक, पीड़ितों पर ही एफआईआर भाजपा की बदला लेने की मानसिकता का सबूत : सैयद अदनान अशरफ नई दिल्...