दिल्ली
दिवाली और छठ आते ही रेलवे पर दबाव थोड़ा बढ़ जाता है कई ट्रेनों को स्पेशल चलाया जाता है और कोच बढ़ाए जाते हैं। इसी क्रम में इस दिवाली और छठ के मद्देनजर भारत रेलवे और खास कर नॉर्थन रेलवे ने यात्रियों के लिए कई इंतजाम किए हैं।
उत्तरी रेलवे (नॉर्थन रेलवे) CPRO एच.एस उपाध्याय ने बताया 4800 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है, बीते वर्ष से 1 हजार अधिक जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिले और पूरे देश की बात करी जाए तो 12000 से आखिक चलाई जायेगी।
नॉर्थन रेलवे ने ढाई लाख बर्थ बधाई है जिससे अधिक यात्री यात्रा कर सके इन ढाई लाख में से 1 लाख 70 हज़ार जनरल बर्थ है साथ ही 23 ट्रेन भी बढ़ाई गई है।
दिल्ली के बड़े स्टेशन आनंद विहार या नई दिल्ली स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जिससे यात्रियों को सुविधाएं मिले इन एरिया में टॉयलेट, फोन चार्जिंग स्टेशन व अन्य सुविधाएं दी गई हैं।
बीते समय एक हादसा देखा गया था जिसमें प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान हुआ था तो यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 16-15-14 से भेजी जा रही है जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने की आवश्यकता ना पड़े। आनंद विहार स्टेशन से भी पूर्वी भारत की तरफ कई ट्रेनों को चलाया गया है और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यात्रियों के लिए 2100 रेलवे पुलिस फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है साथ ही 200 से अधिक कमर्शियल स्टाफ को भी तैनात किया गया है जिससे यात्रियों को टिकट सेवा व अन्य जानकारी प्राप्त हो पाए। अधिक सीसीटीवी भी चलित हैं। इन कार्यों से भारत रेलवे और उत्तरी रेलवे की कोशिश है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जा सके।


