दिल्ली नगर निगम के एमटीएस कर्मचारी सड़कों पर! दिल्ली‌ के लिए खतरा।

दिल्ली 


दिल्ली नगर निगम में हजारों की संख्या में कार्य कर रहे एम.टी.एस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। जिससे दिल्ली में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य बीमारियां पनप सकती है। 



दरअसल आपको बता दें कि यह पहले डी.बी.सी (डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर) कर्मी थे। जो केवल कुछ माह के लिए नगर निगम में रखे जाते थे। जब डेंगू, मलेरिया का प्रकोप बढ़ता था तब दिल्ली नगर निगम इनका प्रयोग किया करता था। 


जिसके बाद कर्मचारियों के प्रयासों से इन्हें पूरे वर्ष के लिए नौकरी पर रखा गया पर तमाम कर्मियों का कहना है पहले दिल्ली नगर निगम में 3 जोन थे जिसके तहत सब कर्मियों को अलग अलग सैलरी पर रखा गया। अब, जब दिल्ली में नगर निगम एक हो गया है। तो MTS कर्मियों का कहना है कि सबको समान वेतन चाहिए जब सबका काम एक है तो सैलरी भी एक चाहिए। 



साथ ही अपनी 3 अहम मांगो को लेकर आज हजारों निगम के कर्मी निगम के मुख्यालय के बाहर हैं। एक समान वेतन, जो कर्मी मर गए उनके परिवार से एक सदस्य को नौकरी, मेडिकल छुट्टी, हफ्ते में एक छुट्टी इन तमाम मांगों को लेकर हजारों दिल्ली नगर निगम के कर्मी आज सड़क पर हैं। 



इस धरने में विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी इनके साथ दिख रहा है चाहे नेता विपक्ष कांग्रेस दल से नाजिया दानिश हों या आम आदमी पार्टी से अंकुश नारंग सभी खुला समर्थन कर रहे हैं। 

देखने वाली बात यह है कि mts कर्मियों को हर बार की तरह आश्वासन मिल रहा है। पर कर्मियों का कहना है कि हम लिखित में आदेश चाहते हैं। वरना हमारी यह काली दिवाली होगी। 29 सितंबर 2025 से भूख हड़ताल पर बैठे हैं और अब कपड़े उतार कर प्रदर्शन करेंगे। 

Featured Post

दिल्ली नगर निगम कर्मियों ने उतारे कपड़े! महापौर ने कहा बातचीत ही है‌ समाधान।

 दिल्ली  29 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक भूख हड़ताल एमटीएस कर्मचारियों की दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के बाहर चल रही है। कर्मचारियों ...