*नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य श्री जय भगवान यादव ने बख्तावरपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया*

21 मई 2026


*विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके नालों की सफाई जल्द से जल्द की जाए नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई - श्री जय भगवान यादव* 





दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं स्थाई समिति सदस्य श्री जय भगवान यादव ने आज दिल्ली नगर निगम के नरेला क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 5 बख्तावरपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नरेला क्षेत्र की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती जनता देवी, अतिरिक्त आयुक्त श्री संजीव कुमार मित्तल, उपायुक्त श्री रघुवेंद्र मीणा सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य श्री जय भगवान यादव ने बख्तावरपुर स्थित सुभाष चौक से अपना निरीक्षण आरम्भ किया। श्री जय भगवान यादव ने नालों के ऊपर बने चबूतरों को हटाने के निर्देश दिये ताकि आवागमन निर्विरोध रूप से जारी रहे। नेता सदन श्री जय भगवान यादव ने कहा कि पीडब्लूडी सहित अन्य सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके नालों की सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए अन्यथा दोषी विभागों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धूल उड़ने वाले स्थलों पर पानी का छिड़काव भी किया जाए।


श्री जय भगवान यादव ने अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नेता सदन श्री जय भगवान यादव ने स्थानीय नागरिकों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के आदेश दिए।


*अवैध होर्डिंग एवं अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश*


नेता सदन श्री जय भगवान यादव ने सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्री जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली नगर निगम के सभी पदाधिकारी निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याओं का जायजा लेकर उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम दिल्ली को साफ,सुंदर एवं कूड़ामुक्त बनाये।

Featured Post

*नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य श्री जय भगवान यादव ने बख्तावरपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया*

21 मई 2026 *विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके नालों की सफाई जल्द से जल्द की जाए नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई - श्री जय भगवान यादव*  द...