साउथ दिल्ली पुलिस ने किया एक सक्रिय लुटेरे को गिरफ्तार।

• हाईवे पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने तिगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।


• व्यक्ति के पास से एक बटन वाला चाकू बरामद किया गया।


• पूछताछ पर लूट के साथ मोबाइल फोन भी बरामद।



हाईवे पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने थाना टिगरी क्षेत्र से एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में लिया। जिसकी पहचान ललित उम्र 33 निवासी जेजे कॉलोनी टिगरी दिल्ली के रूप में हुई है।


पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति देख ललित को रोका जिसके बाद तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ पूछताछ पर ललित ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्र में लूट की और स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता है।


ललित के घर से सात चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनमें से पांच की f.i.r. दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई है साथ ही ललित पहले 10 चोरी और लूट की वारदातों में शामिल रहा है पुलिस की पूछताछ जारी है।


Featured Post

यूथ कांग्रेस का शर्टलेस आंदोलन सराहनीय और ऐतिहासिक : इमरान प्रतापगढ़ी

उदयभानु की ज़मानत का मतलब लोकतांत्रिक प्रदर्शन आपका अधिकार  नई दिल्ली।  कांग्रेस राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापग...