मेरे जेठ जेठानी व अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला किया: गरिमा

 उत्तर प्रदेश कानपुर 


परिवारों के अंदर संपत्ति को लेकर विवाद अक्सर देखे जाते हैं और इस विवाद के चलते कई बार अपराधी घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है।



इसी के चलते उत्तर प्रदेश के बिल्हौर से एक घटना सामने आई है जिसमें पीड़ित विनोद कुमार और पीड़िता गरिमा बताते हैं कि उनके ऊपर उन्हीं के बड़े भाइयों और भोजाइयों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। दरअसल विनोद कुमार के पिता का देहांत 1 महीने पूर्व हुआ था इसके बाद विनोद के दो बड़े भाइयों ने विनोद और उसकी पत्नी सहित अपनी मां को भी घर से निकलने का निर्णय ले लिया और कहा यदि यहां से नहीं जाते हो तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा इस तरह के आप विनोद और उसकी पत्नी गरिमा द्वारा लगाया जा रहे हैं। गरिमा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब विनोद घर पर नहीं था तब विनोद के बड़े भाई ने उसे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसके बाद विनोद की भाभी और उनके बेटे ने भी मारपीट करी पड़ोसियों ने आकर बचाया और एक कमरे में बंद कर दिया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंची पर पुलिस ने कोई गंभीर कार्यवाही नहीं करी। 



पीड़ित विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कार्रवाई इसलिए नहीं कर पा रही है क्योंकि जो उसके बड़े भाई हैं उनके साले एक समाजवादी पार्टी से नेता तो दूसरा हिस्ट्रीशीटर है जिसके चलते पुलिस दबाव में है। विनोद कुमार और गरिमा ने बताया उनकी जान को खतरा है उन्होंने नाम लेते हुए अरुण अरविंद सुनीता परदेसी सुनीता कहा कि हमारी जान को इन लोगों से खतरा है साथ ही कानपुर पुलिस कमिश्नर से यह गुहार लगाई है कि इस पर कार्रवाई करते हुए मामले को बिल्हौर से हटकर कानपुर में देखा जाए बिल्हौर उनकी जान के लिए खतरे वाला क्षेत्र हो सकता है। कानपुर पुलिस आयुक्त ने मुकदमे का आश्वासन देते हुए उन्हें बिल्हौर जाने की सलाह दी है और पुलिस से मदद की सलाह दी है। 

अब देखने वाली बात यह होगी जहां संपत्ति के चलते इतना विवाद हुआ की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया बिल्हौर में यह परिवार कितना सुरक्षित रहता है पहले भी मुकदमे हुए हैं पर पीड़ित का कहना है आरोपी जमानत पर छूट जाता है उसके बाद फिर उनके साथ मारपीट करता है।

Featured Post

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल द्वारा बिहारी युवकों की हत्या कानून व्यवस्था पर कलंक, दोषी को मिले फांसी: राजेश रंजन (पप्पू यादव)

नई दिल्ली | दिनांक: 28 अप्रैल, 2026 दिल्ली में खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र निवासी पाण्डव कुमार और उनके मित्र की निर्मम हत्या पर गहरा ...