एडल्ट ग्रुप में पिज्जा डिलीवरी बॅाय ने शेयर किया इस मशहूर एक्ट्रेस का नंबर, अब गंदे मैसेज से परेशान*

*एडल्ट ग्रुप में पिज्जा डिलीवरी बॅाय ने शेयर किया इस मशहूर एक्ट्रेस का नंबर, अब गंदे मैसेज से परेशान*




    *चेन्नई: तमिल एक्ट्रेस गायत्री साई ने बुधवार को खुद के साथ हुए एक गंभीर मामले की जानकारी दी। इसके लिए उन्होंने चेन्नई महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार पिज्जा डिलीवरी ब्वॅाय उनका नंबर कई एडल्ट ग्रुप में शेयर कर दिया था। गायत्री ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।*


*ट्टीटर पर उन्होंने पिज्जा डिलीवरी ब्वॅाय की तस्वीर शेयर कर इस पूरे मामले में जानकारी दी है कि डोमिनोज पिज्जा चेन्नई के डिलीवरी ब्वॅाय ने नौ फरवरी को मेरा नंबर एडल्ट ग्रुप में व्हॅाट्सअप पर शेयर कर दिया। मैंने अभी तक डिलीवरी ब्वॅाय की उसके दफ्तर में शिकायत नहीं की है। वो लोग पहले मुझसे बात करना चाहते हैं।*


*मेरे पास बहुत सारे फोन कॅाल्स और व्हॅाट्सअप मैसेज आए जहां पर उसके नंबर शेयर किया था। आप सभी लोग ध्यान रखिए। अपने इस ट्टीट के साथ गायत्री ने मैसेज भी शेयर किया है जो उन्हें कई व्हॅाट्सअप ग्रुप से मिल रहे हैं। गायत्री के इस ट्टीट के बाद पूरी जानकारी शेयर करने के कारण पुलिस अब इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।*


*फिलहाल ये पूरा मामला चेन्नई ऑल वूमेन स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। पुलिस से मिल रहे रिएक्शन को भी एक्ट्रेस गायत्री ने शेयर किया है।*


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...