कौन से राज्य हैं लॉक डाउन, कुछ सेवा ही रहेंगी चालू

*आशू यादव की कलम।*
  *कानपुर से खास रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया रिपोर्ट।*
➖➖➖➖➖➖➖👁️‍🗨️
*लॉकडाउन में क्‍या होगा*



*उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, जम्‍मू कश्‍मीर और नगालैंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इनमें कई राज्‍यों में पूरे राज्‍य में लॉक डाउन की घोषणा की गई है, कुछ में कुछ जिलों में लॉकडाउन हुए हैं। इसमें केरल 10, महाराष्‍ट्र 10 और मध्‍य प्रदेश के 9 जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया है। यूपी के 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा। इसमें दिल्ली मेट्रो, लखनऊ मेट्रो, नोएडा मेट्रो, कोलकाता मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो बंद किया गया है। रेलवे ने 31 मार्च रात 12 बजे तक के लिए सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। सिर्फ मालगाड़ी चलेगी। हालांकि, उप नगरीय ट्रेनों और कोलकाता मेट्रो रेल की न्यूनतम सेवाएं जो बहुत जरूरी हैं, वह 22 मार्च रात 12 बजे तक जारी रहेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में कल से 31 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। यूपी में जनता कर्फ्यू को सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।*
   
*जानें देश में कहां-कहां है लॉकडाउन*


 *यूपी के 15 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन। ये जिले हैं- लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), अलीगढ़, सहारनपुर, लखीमपुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद।*


*बिहार में सभी जिला मुख्यालयों, नगरपालिका शहरों और ब्लॉक मुख्यालयों में 31 मार्च तक लॉकडाउन।*


*दिल्ली के सभी 7 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, यहां संक्रमण के 27 केस, 1 की मौत।*


*महाराष्ट्र में भी पहले से ही मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवाड़ समेत 10 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा। महाराष्ट्र में 31 मार्च तक सभी जिलों में धारा 144 लागू की गई।*


*राजस्थान के सभी जिलों में पहले से ही 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन।*


- *मध्य प्रदेश के 9 जिले- भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, छिन्दवाड़ा, रतलाम और नरसिंहपुर को अलग-अलग समय के लिए लॉकडाउन किया गया है।*


 *गुजरात में अहमदाबाद, सूरत, बड़ोदरा समेत 4 शहरों में लॉकडाउन।*


*पंजाब के सभी जिलों और चंडीगढ़ में 31 मार्च तक लॉकडाउन, यहां संक्रमण के 21 मामले।*


*हरियाणा के 7 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन। ये जिले हैं- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकुला*


*पूरे उत्तराखंड में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन।*


*पूरे झारखंड में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन।*


*छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन।*


*जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन।*


*हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले को अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन किया गया। यहां कोरोना संक्रमण के दो मामले।*


- *पश्चिम बंगाल में कोलकाता, नॉर्थ 24 परगना, मालदा, मुर्शीदाबाद, नाडिया, पश्चिमी वर्धमान, उत्तरी दिनजापुर, सिलिगुड़ी, दार्जीलिंग, कुर्सिओंग और हावड़ा जिले में लॉकडाउन।*


*पूरे तेलंगाना में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया।*


- *आंध्र प्रदेश में भी लॉकडाउन का ऐलान किया।*


*पूरे नगालैंड में अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन की घोषणा।*


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...