लखनऊ में आटे की किल्लत, 30 से 50 रुपए किलो तक बिकने लगा है

*आशू यादव की खास रिपोर्ट S.U.B.  ब्यूरो चीफ कानपुर*✒️✒️✒️✒️✒️


➖➖➖➖➖➖➖➖
*लखनऊ में आटे की किल्लत, 30 से 50 रुपए किलो तक बिकने लगा है* 



*लखनऊ । उत्तरप्रदेश प्रदेश की राजधानी में अचानक मांग बढ़ जाने के कारण अब आटे की किल्लत शुरू हो गई है। आटा *मिलों के पास गेहूं की कमी के *कारण यह दिक्कत शुरू हुई है। *आलम यह है कि इसे देखते हुए *करोबारियों ने आटा महंगा कर *दिया है। अब कई जगहों पर 30 से 50 रुपये किलो तक की दर पर आटा बिकने लगा है।*
*कुछ व्यपारियों ने बताया कि* *लॉकडाउन के कारण सप्लाई रुक गई है। मिलों तक गेहूं नहीं पहुंच पा रहा है, इसलिए यह समस्या बढ़ गई है। हालांकि सरकार ने इस पर ध्यान देना शुरू किया है, लेकिन अभी भी परेशानी दूर नहीं हो सकी है।*
*गोमती नगर की रहने वाली सीता ने बताया कि उनके इलाके में आटा नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि गांव में छोटी-बड़ी 20 *से ज्यादा दुकानें हैं, लेकिन कुछ ही जगह आटा उपलब्ध है। जिनके यहां है, वे लोग 40 रुपये किलो की दर पर आटा बेच रहे *हैं। उनका कहना है कि थोक व्यापारी मंहगा दे रहे तो महंगा बेचना उनकी मजबूरी है।*
*उधर, आलमबाग के एक दुकानदार ने बताया कि थोक* *व्यापारी के यहां भी आटा मिल नहीं रहा है। जिसके पास रहता है, उसके यहां बहुत लंबी कतार में लगाना पड़ता है। इस समय थोक विक्रेता के पास आटा 35 रुपये किलो बिक रहा है, इसलिए भाव बढ़ाया गया है। आटा के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।*


Featured Post

‘न्यू इंडिया’में शांति की बात करने वालों पर एफआईआर दर्ज होती हैं : इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली.  संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रत...