सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिला

*आशू यादव की कलम कानपुर से खास रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश*


     🦅  *नई दिल्ली निर्भया *केस- इस महिला वकील ने लड़ा निर्भया केस , जाने कहां की है महिला*
*निर्भया केस- इस महिला वकील ने लड़ा निर्भया केस , जाने कहां की है महिला*



     
       *सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिल चुका है। 20 मार्च, 2020 की सुबह 5:30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई। इसके साथ ही पूरे देश में इंसाफ को लेकर एक संतुष्टि और खुशी का माहौल है। 2012 से लेकर अबतक निर्भया के लिए चली इस लड़ाई में उसके साथ देश की जो बेटी अडिग खड़ी रही और उसे न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी दांव-पेच का इस्तेमाल किया उसे भी आज पूरा देश धन्यवाद दे रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं निर्भया के लिए इस लंबी लड़ाई को लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा।मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली सीमा कुशवाहा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की है। साल 2012 में जब निर्भया के साथ वो दिल दहला देने वाली घटना हुई थी, उस वक्त सीमा कोर्ट में ट्रेनिंग कर रही थीं। इस घटना की खबर मिलते ही सीमा ने निर्भया के लिए नि:शुल्क केस लड़ने की घोषणा की थी। यह उनके वकालत करियर का पहला केस था, जिसे उन्होंने पूरे जज्बे के साथ लड़ा और आखिरकार जीत हासिल की।*


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...