लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को, कानपुर पुलिस ने दी अनोखी सज़ा।

कानपुर:-


लॉक डाउन के बाद समस्त राज्यों की पुलिस मुस्तैदी से लॉक डाउन का पालन करवाने का प्रयास कर रही है। कई जगहों पर जिसके चलते पुलिस को सख्ती भी दिखानी पड़ी। वहीं कई जगहों पर पुलिस को जनता से लॉक डाउन का पालन करने हेतु अलग अलग हथकंडे भी अपनाने पड़े।



कई जगहों पर पुलिस ने लोगों से आग्रह किया तो कहीं पर कोरोना के मास्क व हैट पहनकर समझाने का प्रयास किया। कई जगहों पर पुलिस ने डंडे मारे तो कहीं पर उठक बैठक करवाई। परंतु यह सब पुलिस को करवाना पड़ रहा है सिर्फ जनता की सुरक्षा के लिए। जिससे जनता और देश कोरोनावायरस से मुक्त हो सके।



लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानपुर पुलिस ने अजब ढंग से कार्यवाही की। घटना है उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में फजलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमटी नंबर 5 की जहां पर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग बनवा कर पीटी करवाई। ‌ पुलिस ने दंड के तौर पर लोगों से पीटी करवा कर उनको यह सजा दी जिसके बाद पुलिस ने लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।


जहां शासन प्रशासन जनता से आग्रह कर रहा है की वह लॉक डाउन का पालन करें और घरों में रहे वहीं सुरक्षा बल व पुलिस भी लोगों से लॉक डाउन का पालन करवाने में पीछे नहीं है। जिसके लिए पुलिस भी दंडित करने के नए-नए तरीके इजाद कर रही है।


 


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...