अप्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में ट्रक ने मारी टक्कर! कई मरे कई घायल।

औरैया सह संपादक मनोज यादव:-


लॉक डाउन के चलते करोड़ों मजदूरों ने पलायन करा, बड़े-बड़े महानगरों से अपने गांव अपने घरों की तरफ करोड़ों लाखों लोग चल दिए। सवारी नहीं मिली तो पैदल ही चले। मिलो मील का सफर तय किया जिसके बाद बेबस लाचार और मजबूर मजदूरों ने इसकी कीमत भी चुकाई।


कई जगहों पर यह पाया गया कि प्रवासी मजदूर जो पलायन कर रहे थे, और कर रहे हैं। उनके साथ कई घटनाएं भी घटित हो गई। रोड या पटरियों पर पैदल चलते लोगों को सड़क दुर्घटना का शिकार होना पड़ा। ऐसी ही एक घटना औरैया में घटित हुई।



दिनांक 16 मई 2020 सुबह 3:00 बजे का हादसा। 


अप्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में ट्रक ने मारी टक्कर जिसके बाद ट्रक में लगभग 24 मजदूरों की मृत्यु व 22 मजदूरों का इलाज चल रहा है। 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको सैफई पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज होगा।


सदर कोतवाली क्षेत्र के महोली ग्राम के पास नेशनल हाईवे की यह घटना कई उन मजदूरों को ले डूबी जो लॉक डाउन के चलते अपने घरों तक पहुंचना चाह रहे थे। कई मजदूरों की जान गई कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। शासन प्रशासन मजदूरों की मदद में लगा है। परंतु कई जगहों पर यह पाया जा रहा है की लाख मशक्कत करने के बावजूद भी मजदूर असहाय और बेसहारा ही रास्तों पर भटक रहे हैं।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...