मध्य प्रदेश में जज के घर हुई चोरी, चोरों ने किया 5 रोटियों पर हाथ साफ

मध्य प्रदेश में जज के घर हुई चोरी, चोरों ने किया 5 रोटियों पर हाथ साफ


24/05/2020  M RIZWAN 


सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां चोरो ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इस वारदात की खास बात ये रही की चोर केवल 5 रोटियां और 1900 रुपए चुराकर लौट गए।



बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे खिड़की की जाली काटकर किचन में दाखिल हुए। वहां रखी रोटी और कमरे में टंगे पैंट में से 19 सौ रुपए चुरा ले गए। किचन और कमरे में रखा सामान भी चोरों ने बिखेर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।  खोजी कुत्ते भी बुलाए गए, लेकिन अभी तक चोर का पता नहीं चल पाया है।



https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1264097556352696321?s=19


ताज्जुब यह कि चोरों ने बाकी सामानों को बिखरा कर छोड़ दिया। घर में कीमती आभूषणों के साथ घरेलू सामान भी थे, लेकिन चोरों ने उसे हाथ तक नहीं लगाया। इलाके में पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद सरकारी अधिकारी के घर हुई इस चोरी की पूरे शहर में चर्चा हो रही है।



लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते गरीबों की आर्थिक हालत खस्ता है और आने वाले दिनों में इस तरह के अपराध और बढ़ सकते हैं। लोग पुलिस के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठा रहे हैं।


Featured Post

दिल्ली पुलिस का दिल क्यों सुकड़ गया?

दिल्ली (मोंटू राजा) पीड़ित से रंगदार द्वारा 25000 रंगदारी की मांग, न देने पर जान से मारने की धमकी! अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं।  य...