मजबूर मजदूरों के समर्थन में, धरने पर बैठे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा।

दिल्ली:-


समस्त देश में लॉक डाउन के बाद मजदूरों की कमर टूट गई है। जिस पर सत्ता से सवाल पूछ रहा है। इन मजदूरों को मजबूर बनाने में किसका हाथ? मजदूरों की मजबूरी कौन करेगा खत्म?


देशभर में पलायन कर रहे मजदूरों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। कहीं रेल की पटरी पर कट कर, तो कहीं सड़क हादसों में अपनी जान गवा कर। इन परिस्थितियों पर सरकार का ध्यान केंद्रित करने हेतु पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा मजदूरों के लिए कर रहे हैं धरना प्रदर्शन।



राजधानी दिल्ली के राजघाट के बाहर अपने सहयोगियों के साथ यशवंत सिन्हा धरने पर बैठे। यशवंत सिन्हा का कहना है की राज्य सरकारें परिस्थितियों को नियंत्रण नहीं कर पा रही हैं। जिसके चलते मजदूरों की आवाज बनना जरूरी है और सरकार को आईना दिखाना भी।



यशवंत सिन्हा का कहना है कि अब देश की परिस्थितियों को काबू में करने हेतु आर्मी और पैरामिलिट्री को देश में उतार देना चाहिए। क्योंकि राज्य सरकारें इस में विफल नजर आ रही हैं। और अगर सरकार ने मजदूरों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन दिल्ली से बढ़ता बढ़ता समस्त देश में किया जाएगा।



यशवंत सिन्हा के आंदोलन में सहयोग कर रहे कई और नेता भी शामिल रहे। बिहार सांसद नागमणि भी शामिल रहे जिन्होंने एंटी करप्शन इंडिया को जानकारी देते हुए बताया की अब राज्यों के अंदर आर्मी और पैरा मिलिट्री फोर्स को उतार देना चाहिए क्योंकि साफ देखने को मिल रहा है कि राज्य सरकारें विफल है। 


साथ ही सांसद नागमणी द्वारा जानकारी दी गई की बीजेपी सरकार हर जगह से विफल होते हुए दिख रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेई जी हर व्यक्ति को साथ लेकर चले। हर समुदाय के बारे में सोचा जिसके चलते वह लोगों के बहुत लोकप्रिय रहे। परंतु उस समय की बीजेपी और आज की बीजेपी में बहुत ज्यादा अंतर है।


आज की बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही है। हर जगह हिंदू मुसलमान देखने को मिल रहा है। यहां तक कि अब कोरोना जैसी महामारी को भी हिंदू मुसलमान का रंग दिया जा रहा है। जिसके चलते कोरोना वायरस फैलाने में तबलीगी जमतियो को इसका मूल आधार बताया जा रहा है।
नागमणि जी ने बताया अगर सरकार ने अपनी आंखें नहीं खोली तो यह आंदोलन समस्त देश में किया जाएगा।



आंदोलन के सामने सड़क से कई प्रवासी मजदूर पलायन करते देखे गए। जिनसे जानकारी प्राप्त की गई कि वह किन परिस्थितियों में पलायन कर रहे हैं और वह अब कैसे अपने घरों को जाएंगे।


https://www.youtube.com/channel/UCRk30g4PjKoWBNJSszl_Frw


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...