राशन मुहैया करवाने में मीडिया की अहम भूमिका! एंटी करप्शन इंडिया समाचार पत्र की टीम कर रही है भोजन वितरण।

देशभर में कोरोना वायरस से लोग जूझ रहे हैं जिसके चलते समस्त देश में लोग डाउन की स्थिति जारी है। लॉक डाउन की गंभीरता को देखते हुए शासन प्रशासन तमाम जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। देश के हर राज्य में राज्य सरकार व केंद्र सरकार लोगों की मदद करती नजर आ रही है। साथ ही कई समाजसेवी व समाजसेवी संस्थाएं भी जरूरतमंद लोगों को अनाज या भोजन मुहैया करवा रही है।



जरूरतमंद लोगों को खाना मोहिया करवाने में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है मीडिया। वैसे तो अभी तक किसी भी मीडिया चैनल व समाचार पत्र ने ऐसी पहल नहीं करी है। परंतु एंटी करप्शन इंडिया समाचार पत्र की टीम ने कानपुर नगर में लोग डाउन के चलते रिपोर्टिंग के दौरान जिस जिस क्षेत्र के अंदर जरूरतमंद लोगों को पाया जहां पर प्रशासन की मदद नहीं पहुंच पा रही है या फिर समाज सेवी संस्थाएं व समाज सेवक नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां जाकर जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया कराया है।



उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कानपुर नगर में समस्त जरूरतमंद लोगों को सरकार प्रशासन से मदद दिलाई जा रही है। वही कई बार कई जगह ऐसे लोग भी पाए जाते हैं जिन्हें कोई लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते एंटी करप्शन इंडिया की टीम के सदस्यों ने बिना किसी के सहयोग से आपस में चंदा कर जरूरतमंद लोगों को भोजन मोहिया करवा रही है।



एंटी करप्शन इंडिया समाचार पत्र की टीम का कहना है कि रिपोर्टिंग के दौरान कई जगहों पर उन्हें यह देखने को मिलता है कि लोगों को खाने की दिक्कत परेशानियां है जिसके चलते उन्हें विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कानपुर नगर में एंटी करप्शन इंडिया पहला समाचार पत्र है जिसने शहर में जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवाया है। लोगों का कहना है की अन्य मीडिया चैनल वह समाचार पत्र के लोगों को भी जरूरतमंद लोगों के लिए है कुछ प्रबंध करने चाहिए।


कई जगहों पर यह देखा गया है की शुरुआत मैं पुलिस की अहम भूमिका दिखी जरूरतमंद लोगों को पुलिस ने खाना मुहैया कराया परंतु कई दिनों से पुलिस थानों में भी यह कार्यशैली रुक गई है जिसके चलते पुलिस का यह कहना है कि प्रशासन से अभी राशन मुहैया उनको नहीं हुआ है जिसके चलते वह जरूरतमंद लोगों को खाना नहीं प्रदान कर पा रहे हैं।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...