शहर के रेड जोन में भी प्रशासन की मदद से हो रहा है खाना वितरण। ‌(माधी ग्रुप)

कानपुर नगर:-


कोरोनावायरस महामारी की जंग में सबने अपने-अपने कमर कस ली है केंद्र सरकार व राज्य सरकारें इससे निबटने के लिए प्रयास कर रही है वही समाज में कई संस्थाएं वह समाजसेवी लोग निस्वार्थ देश और देश की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं।



करोड़ों की तादाद में लोग परेशान हुए हैं जिनके पास इस समय खाने पीने के लिए भी नहीं है। जिसके चलते सरकारों के साथ साथ कई एनजीओ संस्थाएं जनजीवन के लिए जमीन पर उतरी हैं। ऐसी ही एक संस्था उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में जनता के लिए कार्य कर रही है। यह संस्था है माधी ग्रुप‌ जो समस्त शहर में घर घर जाकर लोगों को खाना मुहैया करवा रही है।


कानपुर नगर में तमाम ऐसे लोग जिन को राशन व खाने की जरूरत है।‌ और लॉक डाउन के चलते वह लोग बहुत असहाय हो गए हैं। ऐसे तमाम लोगों को डोर टू डोर जाकर माधी ग्रुप लोगों को राशन मुहैया करवा रहा है। 


माधी ग्रुप‌ के प्रबंधक शिवम राजपूत ने बताया इन विकट परिस्थितियों को देखने के बावजूद कानपुर के अंदर रेड जोन क्षेत्रों में भी प्रशासन से मिलकर लोगों के लिए राशन की पूर्ति करवा रहे हैं। साथ ही रात और दिन मिलकर माघी ग्रुप जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन मोरिया करवा रही है।


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...