दिल्ली
वैसे तो भारत का दिल है दिल्ली राजधानी दिल्ली में बड़े सभी नेतागणों मंत्रियों संतरियों के घर हैं पर इसी दिल्ली में कई ऐसी जगह हैं जो अपने आप पर सोचने पर मजबूर करती हैं कि वाकई यह दिल्ली ही है?
दिल्ली किराड़ी विधानसभा में मौजूद शर्मा कॉलोनी जिसको देखकर शर्म आ जाए जहां लोग पिछले कई महीने से नर्क में जीने पर मजबूर है।
3 से 4 फुट गंदे नाले का पानी तैरता कूड़ा और कीचड़ के बीच लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं बच्चे नाले के पानी में उतारकर स्कूल जा रहे हैं तो वहीं नौकरी पर जाने वाले लोगों की जिंदगी भी अस्त-व्यस्त हो चुकी है कई बुजुर्गों का तो यह है कहना है कि वह कई बार इस कीचड़ में फंस कर लोग नालो गिर भी गए हैं।
शर्मा एनक्लेव की जनता का कहना है कि यहां पार्षद और विधायक आम आदमी पार्टी का है पर विपक्ष भी यहां कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। बीते 10 महीनों से कोई व्यवस्था नहीं है।
यूं तो जमीन यह डी डी ए की है पर रेखा गुप्ता सरकार ने इसका संज्ञान नहीं लिया है यह क्षेत्र राजनीति का शिकार है वीडियो वायरल होने के बाद तमाम पक्ष और विपक्ष नेताओं ने राजनीति करी है पर अभी तक निवारण नहीं हो पाया।
क्षेत्रीय लोगों का यह कहना है की दिल्ली सरकार कूड़े के पहाड़ों से कूड़ा हटाकर यहां डलवा रही है जिसके चलते क्षेत्र की हालत बद से बदतर हो रही है।
अब देखने वाली बात यह होगी की इस विकासशील देश की राजधानी के एक क्षेत्र में इतनी गंदगी और इतनी अनदेखी कैसे हो रही है कि बीते 10 महीनों से शासन प्रशासन संज्ञान लेने में असमर्थ है।


