भारत में अमेरिका प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रम्प दौरे के चलते, दीवार द्वारा झोपड़िया छुपाने के बाद अब पानी को किया जा रहा है साफ 

भारत में अमेरिका प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रम्प दौरे के चलते, दीवार द्वारा झोपड़िया छुपाने के बाद अब पानी को किया जा रहा है साफ यमुना में डाला जा रहा है गंगाजल।



भारत में डॉनल्ड ट्रंप का दौरा जिसके चलते भारत सरकार के अंदर एक बौखलाहट देखने को मिल रही है। हाल ही में अहमदाबाद में झोपड़ियां छुपाने के लिए आधा किलोमीटर की दीवार बनवाई गई और अब नंबर आया है गंदा पानी छुपाने का।


24 फरवरी 2020 ट्रंप का दौरा हिंदुस्तान में जिसके चलते बताया जा रहा है कि ट्रंप आगरा ताजमहल देखने जाएंगे और ताजमहल के पीछे यमुना बह रही है। जिसका पानी बहुत ही ज्यादा गंदा वह दूषित हो चुका है, बहते गंदे पानी को थोड़ा साफ दिखाने के लिए गंगा का पानी यमुना के पानी में मिलवाया जा रहा है, सरकार के द्वारा, जिससे कि ताजमहल के पीछे बह रही यमुना नदी को कुछ साफ दिखाया जा सके।


इसके लिए 21 फरवरी 2020 को यमुना नदी में हरिद्वार से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है, जो बुलंदशहर के माध्यम से चार दिन बाद आगरा पहुंचेगा।


 कितना अच्छा होता ना कि हमारे देश में सच्चाई को भी दिखाया जाता यह सच्चाई के ऊपर काम कर सरकार सब चीजों को अच्छा और सही बना देती परंतु हमारी सरकारें मंदिर मस्जिद हिंदू मुसलमान विवादित बयान इन सब चीजों में ही उलझी रहती है जिसके चलते जो देश के अंदर बड़े मुद्दे हैं उन पर ध्यान नहीं दे पाती है जिसके फलस्वरूप आज अमेरिका के प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के भारत दौरे के चलते इतनी सारी चीजें भारत को उनकी नजरों से छुपानी पड़ रही है।


 


Featured Post

केरल से असम तक चला सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जादू ऑब्जर्वर के रूप में कांग्रेस की जीत में निभाई अहम भूमिका

  नई दिल्ली।  हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस पार्टी की सफलता के पीछे जिन नेताओं की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें राज्यस...