*आशू यादव की कलम।*
_________________________
*Lucknow*
*मकान मालिक की प्रेमिका से किरायेदार का था चक्कर, फिर मकान मालिक ने उसे*
*लखनऊ। जिले के पारा इलाके में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्याकर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मकान मालिक और उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुट गई हैं। वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मूलरुप से हरदोई के फरेंदा गांव निवासी आलोक गुप्ता इन दिनों पारा थाना क्षेत्र के कनक सिटी में रहने वाले सिपाही लाल के मकान में किराये पर रहता था। जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। हत्या की घटना से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की। पूछताछ के लिए पुलिस ने मकान मालिक सिपाही लाल को हिरासत में लिया। एसपी ने बताया कि मकान मालिक का पड़ोस की रहने वाली महिला से अवैध संबंध था।*
*जब इसकी जानकारी उसे हुई तो उसका किरायेदार आलोक भी उसकी प्रेमिका के चक्कर में लग गया, तो उसने अपने साथी मोनू, बबलू प्रजापति और कल्लू बनिया के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।*

एंटी करप्शन इंडिया एक राष्ट्रीय दैनिक और साप्ताहिक समाचार पत्र है। एंटी करप्शन इंडिया समाचार पत्र की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। यह समाचार पत्र भारत के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से माननीय है। यह समाचार पत्र समस्त देश व विदेश की खबरें साझा करता है। एंटी करप्शन इंडिया समाचार पत्र निष्पक्ष पत्रकारिता कर जनता तक सही खबरें पहुंचाता है। देश का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचार पत्र। (भ्रष्टाचार और जुर्म के खिलाफ हर पल आपके साथ)
अवैध संबंधों के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या
Featured Post
शाहदरा स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 14,350 क्वाटर अवैध शराब और दो गाड़ियां जब्त
शाहदरा दिल्ली, 24 जून 2026: दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलि...
-
साले को लगा कहीं जीजा उसकी बहन को दूसरी लड़की के चक्कर में छोड़ ना दे। इस डर से दोस्त के साथ मिलकर नशे की हालत में जीजा की करी हत्या। मामल...
-
कार का शीशा तोड़ कर करी कार से चोरी! पुलिस ने किया गिरफ्तार । दिल्ली मामला साउथ दिल्ली का है जहां पर साकेत पीवीआर के पास खड़ी गाड़ी का शीश...
-
*आशू यादव की खास रिपोर्ट SUB Bureau Chief Kanpur*✒️✒️ ➖➖➖➖➖➖➖➖ *भ्रष्टाचार और जुर्म के खिलाफ हर पल आपके साथ* ➖➖➖➖➖➖➖➖ *उन्नाव,कानपुर स...
-
*आशू यादव की खास रिपोर्ट SUB Bureau Chief Kanpur*✒️✒️ ➖➖➖➖➖➖➖➖ *भ्रष्टाचार और जुर्म के खिलाफ हर पल आपके साथ* ➖➖➖➖➖➖➖➖ *गोरखपुर ब्र...
-
Delhi : 17 जून 2026 दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने आज मुकुंदपुर वार्ड का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास का...